फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi reports 1128 fresh COVID19 cases 841 recoveries Active cases 3526

Coronavirus in Delhi: बीते 24 घंटे में मिले 1128 नए संक्रमित, 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

Thu, 28 Jul 2022 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 10:13 PM IST
सार

राहत की बात ये है कि 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस समय दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 3526 हो गई है।

विज्ञापन
Corona in Delhi reports 1128 fresh COVID19 cases 841 recoveries Active cases 3526
Coronavirus in Delhi(File Photo ) - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। नए मामलों की संख्या बढ़कर 1128 पहुंच गई है। एक दिन पहले 1066 मामले सामने आए थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 6. 56 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 17188 टेस्ट किए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 2206 है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 203 से बढ़कर 213 पर पहुंच गया है। मंगलवार तक अस्पताल में 188 मरीज भर्ती थे। आईसीयू में 52 और ऑक्सीजन सपोर्ट पर 56 मरीज भर्ती हैं। वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या छह से बढ़कर सात पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 29213 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3526 और कंटेनमेंट जोन 166 से बढ़कर 171 हो गए हैं। 

विज्ञापन


उधर, दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट गुरुवार को नेगिटिव आई है। इससे मरीज के साथ-साथ डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, मरीज के शरीर पर लाल दाने बने हुए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीज को चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद जल्द ही छुट्टी दे सकती है। वहीं, बीते सप्ताह से भर्ती मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी दो संदिग्ध मरीजों में से एक मरीज दो दिन पहले अस्पताल पहुंचा था। मरीज के शरीर पर लाल दाने व बुखार था। मंकीपॉक्स के लक्षण को देखते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूने को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब (एनआईवी) भेजा गया था। जांच की नेगेटिव रिपोर्ट गुरुवार को आ गई है। हालांकि, अभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है। मरीज को बुखार नहीं है, लेकिन शरीर पर दाने बने हुए हैं। इसके लिए त्वचा विभाग के डॉक्टर भी मरीज पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona in Delhi reports 1128 fresh COVID19 cases 841 recoveries Active cases 3526
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

वहीं, मंकीपॉक्स से पीड़ित पश्चिमी दिल्ली निवासी मरीज का स्वास्थ्य बेहतर है। मरीज के शरीर पर दाने हैं। कुछ दिनों में आराम होने पर मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला व देशभर में चौथा मरीज मिला था। मरीज बीते माह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमकर आया था, जिसके बाद उसे बुखार व शरीर पर दाने के साथ लक्षण आना शुरू हुए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल को सूचना दी गई थी व मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को मरीज की जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed