{"_id":"62c1c3e1ae804e3a2018db04","slug":"corona-in-delhi-in-the-last-24-hours-648-new-cases-of-corona-five-deaths-infection-rate-was-4-29-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के 648 नए मामले, पांच मरीजों की मौत, संक्रमण दर 4.29 फीसदी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के 648 नए मामले, पांच मरीजों की मौत, संक्रमण दर 4.29 फीसदी हुई
Sun, 03 Jul 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:59 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2,459 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 198 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू में 61, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 54 व वेंटिलेटर पर पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना से पांच लोगों की मौत
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से होने वालीं मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। रविवार को कोरोना से पांच मौतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले 20 जून को छह मौतें दर्ज हुई थीं। वहीं, बीते एक दिन में कोरोना के 648 नए मामले मिले हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमण दर 4.29 फीसदी है व 785 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2,459 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 198 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू में 61, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 54 व वेंटिलेटर पर पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 28,631 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1895 लोगों ने पहली व 4,756 लोगों ने दूसरी और 21,980 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3,268 व कंटेनमेंट जोन 370 हैं।
विज्ञापन