{"_id":"634fe8a42e725a24174df730","slug":"corona-in-delhi-doctors-warn-new-variants-of-corona-can-be-fatal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: डॉक्टरों की चेतावनी, कोरोना के नए वैरिएंट हो सकते हैं घातक, भीड़ में जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: डॉक्टरों की चेतावनी, कोरोना के नए वैरिएंट हो सकते हैं घातक, भीड़ में जाने से बचें
Wed, 19 Oct 2022 05:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 19 Oct 2022 05:38 PM IST
सार
एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान ने दिवाली के त्योहार से पहले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के प्रति लोगों को आगाह करते हुए उन्हें भीड़ वाले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को आगाह किया है। उनका कहना है कि बाहर जाने वाले लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। डॉक्टरों ने भीड़ में जाने से पहले मास्क लगाने व बुजुर्ग लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सीआईआई पब्लिक हैल्थ काउंसिल के चेयरमैन और एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, ''कोरोना के नए वैरिएंट आने की संभावनाएं हैं। कोरोना के नए वैरिएंट बदलाव के साथ आते हैं। अब स्थिति बदल गई है, इससे पहले टीकाकरण नहीं हुआ था लेकिन अब लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं और वायरस के खिलाफ उनमें प्रतिरोधकता विकसित हो चुकी है।''
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, ''अगर आप बाहर खासकर भीड़ वाले स्थानों में जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। उच्च जोखिम वाले और बुजुर्ग लोगों को बाहर जाने से बचना चाहिए क्योंकि उनके संक्रमित होने की संभावना ज्यादा है। ऐसी संभावना कम है कि लोग अस्पताल में भर्ती होंगे या आईसीयू में भर्ती होंगे।''
विज्ञापन
मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा, ''कोरोना वायरस कई परिवर्तनों से गुजरेगा। इससे पहले भी वायरस जब भी परिवर्तित (म्यूटेट) हुआ है, यह पहले से कुछ कमजोर हुआ है जैसा कि हमने ओमिक्रॉन के मामले में देखा। नए वैरिएंट और ज्यादा प्रभावशाली होंगे और फैलेंगे।''