फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona does not spread through newspaper 

अखबार से नहीं फैलता कोरोना, सच जानने के लिए पढ़ते रहिए

Thu, 04 Jun 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2020 06:19 AM IST
सार

  • विशेषज्ञों ने कहा कि अखबार से कोरोना का कोई खतरा नहीं है
  • पूरी दुनिया में अब तक एक भी ऐसा मामला नहीं आया है जिसमें कोरोना की वजह अखबार पढ़ना रहा हो। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपने दिशा-निर्देशों में इस बात की पुष्टि की है कि अखबार छूना पूरी तरह से सुरक्षित है

विज्ञापन
Corona does not spread through newspaper 
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI

विस्तार

सोशल मीडिया पर उड़ाई गई अफवाह बिल्कुल निराधार साबित हुई है। अखबार से कोरोना नहीं फैलता। इसको पढ़ने से किसी भी तरह का खतरा नहीं है। यह बात दुनियाभर के विशेषज्ञों ने एक बार फिर स्पष्ट की है। पूरी दुनिया में अब तक एक भी ऐसा मामला नहीं आया है जिसमें कोरोना की वजह अखबार पढ़ना रहा हो। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना महामारी के दौर में ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है कि अखबार से भी कोरोना फैलता है, लेकिन इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है और यह बातें पूरी तरह निराधार हैं। यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी अपने दिशा-निर्देशों में इस बात की पुष्टि की है कि अखबार छूना पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


इस बारे में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि अखबारों से वायरस फैलने की बात निराधार है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस मानव से मानव में फेलता जरूर है कि लेकिन उसके लिए उसे अखबार या दूध के पैकेट की जरूरत नहीं पड़ती। अगर व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता को वायरस अपना शरीर चुन लेता है। अखबार को लेकर अभी तक कोई चिकित्सकीय अध्ययन भी वायरस के फैलाव की पुष्टि नहीं करता। अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित है अखबार छूना
इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि अखबार छूने से कोरोना फैलता है। यहां तक कि कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अखबारों की प्रिंटिंग तकनीक बिल्कुल स्वच्छ व सुरक्षित है। वहीं अखबार वितरक तो सैनिटाइजेशन के मानकों का पालन कर ही रहे हैं। अखबार छूना बिल्कुल सुरक्षित है। इससे कोरोना के फैलने का कोई खतरा नहीं होता। समाचार पत्र से सही जानकारी पाठकों को मिलती है।

- डॉ. दीपा जाखड़, प्रधान चिकित्सा अधिकारी (सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल), गुरुग्राम

मीडिया घराने बरत रहे हैं अतिरिक्त सावधानी
कोरोना ऐसा वायरस है, जो कहीं से भी फैल सकता है। ऐसे में अखबार को टार्गेट करना बिल्कुल भी सही नहीं है। अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। यहां तक कि कोरोना को देखते हुए विभिन्न मीडिया घराने अखबारों की प्रिंटिंग से लेकर डिलीवरी तक में स्वच्छता को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। प्रिंटिंग के दौरान अखबार को सैनिटाइज किया जा रहा है और वितरक भी स्वच्छता मानकों का पालन कर रहे हैं। ऐसे में यह बात बिल्कुल निराधार है कि अखबार से कोरोना फैलता है। कोरोना के दौर में तो हमारा अखबार पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है, क्योंकि यही एक माध्यम है, जिसके जरिए हम देश और दुनिया की खबरें प्राप्त कर सकते हैं।
- डॉ. जयभगवान, अध्यक्ष (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed