फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona : Crisis in business due to workers

कोरोना का असर: मजदूरों की घर वापसी से कारोबार पर संकट

Sun, 10 May 2020 10:14 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 10 May 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
corona : Crisis in business due to workers
साइकिल पर घर की ओर जाते प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मजदूरों की घर वापसी के कारण व्यापारियों और उद्यमियों की परेशानी बढ़ने लगी है। सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बावजूद कारोबारियों को कामगार ही नहीं मिल रहे हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश के महामंत्री हेमंत गुप्ता, राकेश यादव, प्रदीप गुप्ता का कहना है कि अगर दिल्ली से अधिकतर मजदूर पलायन कर गए तो व्यापार चलाना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली के उद्योग व व्यापार में पूर्वांचल के मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान है। नरेला, झिलमिल, बादली, सोनिया विहार समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्र तो इन्हीं के भरोसे है। फैक्ट्री मालिकों के समझाने के बावजूद कामगार दिल्ली में रुकने को तैयार नहीं हो रहे है। ऐसे में व्यापार को पटरी पर लाना बेहद ही मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


व्यापारी अजय अरोड़ा कहना है कि पूर्वी दिल्ली और पुरानी दिल्ली का व्यापार तो पूर्वांचल के कारीगरों पर ही टिका है। रेडिमेड कपड़ा सिलने, कपड़े की रंगाई करने समेत लेथ पर काम करने में वहीं पारंगत है। सोना-चांदी के व्यापारी विमल गोयल, योगेश सिंघल का भी कहना है कि पूर्वांचल, राजस्थान के मजदूर कारीगरों के भरोसे ही ज्वेलरी बनाई जाती है। ऐसे में उनके पलायन का असर दिखेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल स्टेट में भी मजदूरों की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा इस क्षेत्र में भी असर दिखेगा। आजाद पुर मंडी के व्यापारी संदीप खंडेलवाल व महेंद्र सनपाल का कहना है कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण से मजदूर डरे हुए है। वह बार-बार मांग कर रहे है कि उन्हें किसी तरह इंतजाम करा कर वापस घर भेजा जाए। पूर्वांचल ही नहीं दूसरे राज्यों के मजदूर भी दिल्ली में रहने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed