फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona check of 23 thousand in six days and infection rate 10 percent in delhi

छह दिन में 23 हजार की कोरोना जांच, 10 फीसदी तक पहुंची संक्रमण दर

Sun, 10 May 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 May 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Corona check of 23 thousand in six days and infection rate 10 percent in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन दिल्ली में विशेषज्ञ इसकी एक झलक बता रहे हैं। पिछले 6 दिन में 23159लोगों की जांच हुई, तो पहली बार राजधानी में कोरोना वायरस की संक्रमण दर 10 फीसदी तक पहुंच गई, जोकि काफी समय से सात और आठ फीसदी के बीच थी। दिल्ली में बीते बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना की संक्रमण दर सबसे ज्यादा 8.45 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि दिल्ली में कुछ दिन में सबसे ज्यादा जांच देखने को मिली हैं, इसलिए संक्रमित नमूनों की संख्या भी सैकड़ों की तादाद में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, 3 से 8 मई के बीच दिल्ली में 23159 नमूनों की जांच में 2196 पॉजिटिव मिले हैं। तकरीबन हर 10वां नमूना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन 6 दिन में औसतन संक्रमण दर 9.77 फीसदी दर्ज की गई है, जोकि अब तक की सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण दर में उतार-चढ़ाव पीक की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक महामारी विशेषज्ञ का कहना है कि जांच बढ़ने से संक्रमण दर भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ वक्त तक ऐसी स्थिति देखने को मिलेगी, लेकिन पूरी उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह बाद इसमें गिरावट जरूर देखने को मिलेगी।

सरकारी आंकड़े स्पष्ट नहीं
दिल्ली में पिछले एक सप्ताह के दौरान हर दिन औसतन 300 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि एक भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया। संगम विहार के एल ब्लॉक में कंटेनमेंट जोन का आदेश जारी हुआ, लेकिन यह नाम कंटेनमेंट सूची से बाहर है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर हर दिन मिलने वाले संक्रमित मरीज कंटेनमेंट जोन में मिल रहे हैं या दिल्ली के बाकी हिस्सों में भी सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले तक हेल्थ बुलेटिन में यह स्पष्ट किया जाता था, लेकिन 3 मई के बाद से सरकार ने हेल्थ बुलेटिन में यह आंकड़ा देना बंद कर दिया।


एक दिन में सबसे ज्यादा जांच 7 मई को
दिल्ली में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा जांच 7 मई को हुईं। 5300 नमूनों की जांच अलग- अलग जिलों में की गईं, जिसका परिणाम यह रहा कि पहली बार दिल्ली में एक ही दिन में सर्वाधिक 448 संक्रमित मरीज भी सामने आए। विशेषज्ञों का कहना है कि जांच बढ़ने से संक्रमित मरीज भी सामने आएंगे। इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक वक्त ज्यादा मरीज आने के बाद इनकी संख्या में गिरावट आएगी। इसके बाद कोरोना का ग्राफ दिल्ली में निचले पायदान की ओर बढ़ेगा।

आखिरी पांच दिन में यह रही स्थिति
तारीख          जांच        केस
3  मई         2036      427
4   मई         3862      349
5   मई        3744       206
6    मई       4082        428
7   मई        5300        448
8   मई       4135         562
---------------------------------------------
कुल         23159       2196
-------------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed