फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona cases in india Chief Minister Yogi Adityanath angry on District Magistrate of Gautam Budh Nagar

गौतमबुद्ध नगर के डीएम पर गिरी गाज, होगी विभागीय जांच, सुहास एलवाई नए जिलाधिकारी

Mon, 30 Mar 2020 08:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Mar 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
corona cases in india Chief Minister Yogi Adityanath angry on District Magistrate of Gautam Budh Nagar
ग्रेटर नोएडा में सीएम ले रहे समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी आलोक टंडन को सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह जिलाधिकारी के पद पर सुहास एलवाई को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में कोरोना की तैयारियों की समीक्षा में पाया गया कि जिलाधिकारी के स्तर पर समन्वय में काफी कमी पाई गई, पॉजिटिव पाए गए लोगों को क्वारंटाइन करने में भी कमी पाई गई। इस कारण कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के डीएम बृजेश सिंह ने आज तीन महीने के लिए अवकाश का अनुरोध किया था। इसके बाद उन्हें स्थानांतरित कर लखनऊ भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अपनी जिम्मेदारी सही से न निभा पाने की जांच के लिए आदेश पारित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुहास एलवाई को गौतमबुद्ध नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना नियंत्रण में नोएडा डीएम विफल हो गए। इसके साथ ही डीएम ने अवकाश का प्रार्थनापत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। नोएडा डीएम ने अनुशासनहीनता की है। 

वहीं नोएडा के नए डीएम सुहास 2007 बैच के आईएएस है और उनका नाम यूपी के अच्छे अफसरों में शुमार है। मूल रूप से कर्नाटक के शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। वर्ल्ड रैंक 2 नंबर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2016 में उत्तरप्रदेश के सबसे बेहतरीन सिविल सेवक के खिताब से गवर्नर द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 

आपको बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर दौरे के बाद जिलाधिकारी ने एक पत्र लिखकर सभी को चौंका दिया था। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और तीन महीने का अवकाश मांगा था। उनके इस अवकाश की पीछे की वजह सीएम योगी का कोरोना वायरस पर नोएडा की स्थिति चिंताजनक और असंतुष्ट होना बताया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी नोएडा की व्यवस्था से खासे नाराज हैं। इसके पीछे का कारण है नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले। सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को यहां का दौरा किया। वह विशेष विमान से सोमवार दोपहर करीब दो बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचे। 

 

 

यहां सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की बैठक में डीएम बीएन सिंह, कमिश्नर आलोक सिंह, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा ओर यमुना अथॉरिटी के सीईओ मौजूद रहे। नोएडा में अब तक 36 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को मेरठ, गाजियाबाद और आगरा जाएंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे को पहले ही नोएडा भेज दिया गया था।

नोएडा में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के लिए यहां की सीजफायर कंपनी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस कंपनी में ब्रिटेन का एक अधिकारी आया था। वह मीटिंग के बाद लौट गया लेकिन उसके संपर्क में आकर कंपनी के कई कर्मचारी और उनके परिवारवालों समेत 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed