फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Cases in Delhi 606 new cases of corona recorded in last 24 hours in Delhi

Corona Cases in Delhi: सावधान! लौट आया है कोरोना, 606 नए केस आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या दो हजार के पार

Thu, 06 Apr 2023 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

ल्ली में बुधवार को हुए 3569 लोगों की जांच में 16.98 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गुरुवार को कोरोना के 606 नए मामले आए हैं। वहीं स्वस्थ होने पर 340 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Corona Cases in Delhi 606 new cases of corona recorded in last 24 hours in Delhi
कोरोना जांच - फोटो : File Photo

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है। गुरुवार को कोरोना के 606 नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना के एक्टिव केस भी दो हजार के पास पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना की जांच बढ़ने के साथ मामले भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को 3569 लोगों की जांच में 16.98 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल 606 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वस्थ होने पर 340 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2060 हो गए हैं। इनमें से 1337 मरीज होम आइसोलेशन में और 117 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से नौ मरीज वेंटिलेटर पर, 49 मरीज आईसीयू पर और 32 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं। वहीं इससे पहले बुधवार को मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सिविक सेंटर में सभी अस्पतालों के प्रमुखों से समीक्षा बैठक की थी। इससे पहले कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे हिंदूराव अस्पताल पहुंचीं थीं।

विज्ञापन

मेयर ने बताया था कि वर्तमान में कोरोना स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। ऐसे में डरने की कोई भी बात नहीं है। निगम के सभी दस अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अभी 3011 बेड मौजूद हैं। इनमें से 1477 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है।
 

वहीं, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने बताया था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों की तरह निगम के अस्पताल कोरोना से लड़ने के लिए तैयार हैं। नेता सदन मुकेश गोयल ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। समीक्षा बैठक में मेयर को अस्पतालों के चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए निगम के अस्पतालों के पास पर्याप्त संसाधन, उपकरण, ऑक्सीजन और दवाइयां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed