{"_id":"5f3ed2af8ebc3e3cdd24da98","slug":"corona-cases-are-doubling-in-101-days-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 101 दिन में दोगुना हो रहे हैं कोरोना के मामले, देश में 29 दिन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 101 दिन में दोगुना हो रहे हैं कोरोना के मामले, देश में 29 दिन में
Fri, 21 Aug 2020 01:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम में किए गए प्रयास पूरी रंग ला रहे हैं। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसी का परिणाम है कि कोरोना से हालात लगातार सुधर रहे हैं। देश के मुकाबले दिल्ली कि स्थिती काफी बेहतर है।
विज्ञापन
राजधानी में संक्रमण के मामले 101 दिन में दोगुने हो रहे हैं, जबकि पूरे देश में 29 दिन में ही मरीज दोगुना हो रहे हैं। दिल्ली में मृत्युदर में भी काफी सुधार हुआ है। अगस्त में मृत्युदर 1.4 प्रतिशत है, जबकि पूरे देश में यह दर 1.92 % है। जुलाई के मुकाबले संक्रमण दर 30 फीसदी से घटकर 6% हो गई है। यह गिरावट आरटीपीसीआर और रैपिड टेस्ट दोनो की जांच में हो रही है। दिल्ली डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के संबंध में यह आंकड़े प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, 8 जून को 9088 आरटीपीसीआर जांच हुई, जिनमे 2805 मामले आए और संक्रमण दर 30.85% थी। वहीं, 18 अगस्त को 4106 टेस्ट हुए थे, जिनमे 434 मामले आए थे, इस हिसाब से संक्रमण दर 10.57% रही। इसी प्रकार 18 जून को 3316 रैपिड टेस्ट हुए थे, जिनमे 246 मामले आए और संक्रमण दर 7.42% थी। वहीं ,18 अगस्त को 10882 टेस्ट हुए थे ,जिनमे 353 केस आए और संक्रमण दर महज 3.24 फीसदी रही। इसी हिसाब से देखें तो एंटीजन और आरटी-पीसीआर,दोनों की जांच में संक्रमण दर बीते एक महीने में घटी है। आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण दर में 20 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
स्वस्थ होने की दर देश से ज्यादा
इस समय देश में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 72.5 प्रतिशत है, जबकि दिल्ली में रिकवरी रेट 90.2 फीसदी है। एक जुलाई को दिल्ली में कोविड केस के दोगुना होने की दर करीब 20 दिनों तक पूरे देश की दर के लगभग बराबर थी, लेकिन अब यह दर बढ़ती जा रही है। 17 जुलाई को दिल्ली में 58 दिनों में कोविड केस के दोगुने हो रहे थे। अब 101 दिन में दोगुने हो रहे हैं।