फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coordination Committee meeting held between Aam Aadmi Party and Congress

Delhi: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच को-ऑर्डिनेशन कमेटी की हुई बैठक, साझा चुनाव प्रचार पर की चर्चा

Wed, 01 May 2024 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 May 2024 10:13 PM IST
सार

संदीप पाठक ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही से देश को मुक्ति दिलाना है। केंद्र सरकार एक-एक करके सरकारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। सारी एजेंसियां केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Coordination Committee meeting held between Aam Aadmi Party and Congress
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक - फोटो : X: @PTI_News

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मंगलवार को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दोनों पार्टियों के बीच आगे की चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की इस बैठक में आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, एमसीडी प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेश गुप्ता शामिल हुए। पार्टी ने को-आर्डिनेशन की जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक को सौंपी है। कांग्रेस की तरफ से इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत दिल्ली और हरियाणा कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पहले भी कई बैठक हो चुकी हैं, मंगलवार को हमारे बीच फिर से बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से दिल्ली और हरियाणा का शीर्ष नेतृत्व शामिल हुआ। आम आदमी पार्टी ने को-ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी एमसीडी प्रभारी और विधायक दुर्गेश पाठक को सौंपी है। दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच को-आर्डिनेशन का काम करेंगे। हमने निचले स्तर पर चुनाव प्रचार को-ऑर्डिनेशन को शुरू करने के लिए बैठक की। हमने एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। हमने एक सिस्टम बनाया है जिसमें हम एक-दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करने में सहयोग करेंगे और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसको पहले लोकसभा स्तर पर लागू करेंगे। उसके बाद विधानसभा स्तर पर को-ऑर्डिनेशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल देश के प्रजातंत्र को बचाना है। मोदी सरकार की तानाशाही से देश को मुक्ति दिलाना है। केंद्र सरकार एक-एक करके सरकारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। सारी एजेंसियां केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही हैं। देश को मोदी सरकार की तानाशाही से बचाने के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करने की जरूरत है। इसीलिए दोनों पार्टियां तैयार हैं और एकजुट हैं। हम लोगों के बीच काफी सकारात्मक चर्चा हुई। हमारे बीच में पहले से ही कोआर्डिनेशन चल रहा है, अब इसको आगे किस तरीके से लेकर जाया जा सकता है इसपर बातचीत हुई। लोकसभा चुनाव में इस बार इंडिया गठबंधन की जीत होगी और भाजपा की हार होगी। दिल्ली में सातों लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed