फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conversation with BJP candidate from West Delhi Kamaljit Sehrawat and alliance candidate Mahabal Mishra.

LS Elections : पश्चिमी दिल्ली में 'कमल' पर 'जीत' की जिम्मेदारी, राह में महाबल की चुनौती 'भारी'

Thu, 23 May 2024 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 05:38 AM IST
सार

चुनावी व्यस्तता के बीच अमर उजाला संवाददाता नवनीत शरण और राकेश शर्मा  ने दोनों प्रत्याशियों से उनकी सियासी रणनीति पर विस्तार से बात की। पेश हैं बातचीत के अंश....

विज्ञापन
Conversation with BJP candidate from West Delhi Kamaljit Sehrawat and alliance candidate Mahabal Mishra.
महाबल मिश्रा और कमलजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली का सत्ता संग्राम आखिरी दौर में है। बृहस्पतिवार शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। जनता को लुभाने के साथ-साथ प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए हर पैतरा अपना रहे हैं। पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत और  इंडिया गठबंधन से महाबल मिश्रा आमने-सामने हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच अमर उजाला संवाददाता नवनीत शरण और राकेश शर्मा  ने दोनों प्रत्याशियों से उनकी सियासी रणनीति पर विस्तार से बात की। पेश हैं बातचीत के अंश.... 

विज्ञापन

भाजपा ने अपना हर वादा पूरा किया : कमलजीत

वोटर आप को वोट क्यों दें।
इसलिए कि बीते दस सालों से केंद्र सरकार ने जो भी वादा किया, उसे 90 प्रतिशत पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक के विकास का रोडमैप तैयार किया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में लोगों से सुझाव लिए हैं। भारत के सपनों को साकार करने के लिए मोदी में उनका विश्वास है। मैं पढ़ी-लिखी प्रत्याशी हूं। एमकॉम व लॉ की पढ़ाई की है। निगम में काम करने का अनुभव भी है।

विज्ञापन


चुनाव जीतने की सूरत में आपकी प्राथमिकता क्या होगी।
हमारा संसदीय क्षेत्र दिल्ली का सबसे बड़ा क्षेत्र है। गांव व अनधिकृत कॉलोनी भी है। यहां सामुदायिक केंद्रों की कमी है। डीडीए व ग्राम सभा की भूमि खाली है। गांव वालों से राय लेकर सुविधाओं का विकास होगा। मेट्रो विस्तार व सड़कों को बेहतर कर जाम की समस्या से निजात दिलाना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की योजनाओं को लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप किस तरह से अपनी बात वोटर तक पहुंचा रही हैं।
घर-घर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर वोट डालने की अपील कर रही हूं। सोशल मीडिया का भी सहारा है।

आप अपने क्षेत्र के मौजूदा सांसद को 10 में कितना नंबर देना चाहेंगी।
दस में से दस। सांसद ने विकास पर फोकस दिया। गोल्फ कोर्स बनवाया, नजफगढ़ में अस्पताल खुलवाया। द्वारका में चार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खुसे। जो भी काम कर सकते थे, उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए किया।

गठबंधन से कितनी चुनौती मिल रही है।
दो पार्टियां नहीं मिली हैं। दो व्यक्ति मिले हैं। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल मिले हैं। दोनों पार्टियों के न कार्यकर्ता मिले हैं और न ही विचार। पिछले लोकसभा चुनाव में मिले कुल वोट को भी जोड़ लें तो भाजपा को काफी अधिक वोट मिले थे। इस चुनाव में दोनों का वोट शेयर कम होगा। हर बार पार्टी बदल-बदलकर चुनाव लड़ने वालों की क्या मजबूती हो सकती है। न गठबंधन मजबूत है, ना प्रत्याशी।

हर घर दिखती है केजरीवाल की गारंटी : महाबल

प्रचार आज खत्म हो रहा है, चुनाव में खुद को कहां देखते हैं।
गठबंधन पूरी मजबूती के साथ सातों सीटों पर जीत हासिल करेगा। प्रचार के दौरान जनता का जो प्यार मिल रहा है, उससे साफ है कि केजरीवाल की गारंटी हर घर में है। कोई भी भाजपा के झूठे प्रचार में फंसने वाला नहीं। दिल्ली वाले मुख्यमंत्री को जेल में भेजने से गुस्सा हैं और इसका जवाब 25 मई को वोट से देंगे।

भाजपा ने पूरा जोर लगा रखा है। प्रधानमंत्री आपके क्षेत्र में थे। ये कितनी बड़ी चुनौती है।
देश की जनता को देने के लिए प्रधानमंत्री के पास कुछ भी नहीं है। वे केवल झूठे वादे करते है। आज युवा बेरोजगार है, महंगाई लगातार बढ़ रही है। जबकि प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन लाने का दावा किया था। वह विकास की बात तो करते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं। दस साल में उनके पास दिखाने के लिए कोई काम नहीं। यहीं कारण है कि वे मुद्दों से भटकाकर इधर-उधर की बात कर रहे हैं।

स्वाति मालीवाल को लेकर क्या कहेंगे। कांग्रेस के भी कई बड़े नेताओं ने हाथ छोड़ दिया। 
मालीवाल के मामले को मैं नहीं जानता। रही बात कांग्रेस के बड़े नेताओं की तो राहुल गांधी ने उन्हें जवाब दे दिया है। यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। हम सब मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ मिलकर देश को विकास की राह पर ले जाएंगे। यह कठिन काम है, इसमें चुनौतियां तो आती ही हैं।



आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है। इसे कैसे दूर करेंगे।
लोकसभा क्षेत्र में पार्किंग, यातायात, रेलवे स्टेशन और विश्वविद्यालय कैंपस की बड़ी समस्या है। पार्किंग और यातायात की समस्या को दूर करने के लिए फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए जाएंगे। पूर्वांचल के तरफ जाने वाली ट्रेनों का विस्तार दिल्ली कैंट या विकल्प स्टेशन तक किया जाएगा, ताकि लोगों को नई दिल्ली या दूसरे स्टेशन पर न जाना पड़े। इसके अलावा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का भी विकास किया जाएगा। क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए चारों तरफ बड़े तालाब बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के पानी को जमा किया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed