संत रविदास मंदिर मामला: डीडीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने संत रविदास मंदिर तोड़ने के मामले में डीडीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से गुजारिश की है कि जब तक मंदिर को पुनर्निर्माण नहीं होता तब तक मुख्य दरवाजा खोलने का आदेश जारी किया जाए। ताकि श्रद्धालु मंदिर और सरोवर में पूजा अर्चना कर सकें।
इसके साथ लिलोठिया ने अपनी याचिका में कहा है कि अदालत के आदेश में कहीं भी मंदिर गिराने की बात नहीं की गई थी। बावजूद इसके डीडीए ने 10 अगस्त का मंदिर को गैरकानूनी तरीके से गिरा दिया गया था।
केजरीवाल ने किराएदारों से की प्री-पेड मीटर लगाने की अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में किराएदारों से मुलाकात की। इस मौके पर केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि प्री-पेड मीटर से किसी के डरने की जरूरत नहीं है। इससे मकान मालिक के साथ किराएदार भी फायदे में रहेंगे। इससे दोनों के बिल कम होंगे।
केजरीवाल ने बताया कि योजना के तहत लगे प्री पेड मीटर पर स्टिकर होगा। इसमें लिखा होगा कि मीटर किराएदारों के लिए है। मकान मालिक का बिल कम होने के साथ उनको इससे कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने अपील की कि किराएदार अपने मकान मालिक को समझाएं कि योजना उनके भी हित में है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा किराएदार मीटर लगवाएं।