{"_id":"cd72a5721f7e336512bcf6abb03a23c5","slug":"consumer-right-week-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों के लिए काम का है यह हफ्ता, जानिए कैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों के लिए काम का है यह हफ्ता, जानिए कैसे
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर लेते समय वजन जरूर देखें और डिब्बा बंद वस्तुओं की पूरी जानकारी के बाद ही खरीदें। दुकानदार डब्बे का भी तौल सामान में तो अंकित नहीं कर रहा, ऐसे ही तमाम सवालों के जरिए ग्राहकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
मौका था सेक्टर-7 स्थित हुडा मार्केट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से ग्राहक सप्ताह की शुरुआत का। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मिलावटी सामान से बचने और उनकी पहचान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
30 दिसंबर तक चलने वाले ग्राहक जागरूकता सप्ताह के पहले दिन मिलावटी दूध से बचाव के घरेलू टिप्स दिए गए। इस दौरान अपने हित और अधिकारों को पहचानने की अपील की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक केके गोयल ने कहा कि खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता में कमी पाए जाने या फिर संतुष्ट नहीं होने पर ग्राहक जिला उपभोक्ता वाद निवारण फोरम में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इस दौरान डिब्बा बंद वस्तुओं की खरीदारी में ध्यान रखने और जरूरत के हिसाब से सामान खरीदने पर जोर दिया गया। इस मौके पर दीपक हुड्डा, प्रदीप बंसल, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।