फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Consumer Forum imposes Rs 25 thousand fine on Tata Motors

नई की कीमत पर ग्राहक को बेच दी पुरानी गाड़ी, फ्री सर्विस करने पर खुला राज

Thu, 28 Mar 2019 09:13 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Consumer Forum imposes Rs 25 thousand fine on Tata Motors
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो

उपभोक्ता से नई गाड़ी के रुपये लेकर पुरानी गाड़ी बेचने के मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने टाटा मोटर्स पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फोरम ने जुर्माने की राशि का 30 दिन में भुगतान करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के इस फैसले से उपभोक्ता अजय कुमार संतुष्ट नहीं हैं। इस पर उन्होंने राज्य उपभोक्ता फोरम में अपील दायर करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


गांव पिनगवां (नूंह) निवासी अजय कुमार ने 17 अगस्त 2017 को जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी कि उन्होंने टाटा टियागो गाड़ी सेक्टर-49 स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम एरिस्टो मोटर्स से 25 मई 2017 को खरीदी थी। गाड़ी खरीदने के बाद वह 4 जुलाई 2017 को गाड़ी की पहली फ्री सर्विस करवाने के लिए शोरूम पर गए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें पता लगा कि यह गाड़ी पहले 31 मार्च 2017 को प्रशांत अग्रवाल नाम के व्यक्ति को बेची जा चुकी है जिसने इसकी फ्री सर्विस पहले ही करवा ली है। इस पर उन्होंने शोरूम के मैनेजर से संपर्क किया और इस बारे में अवगत करवाया, लेकिन मैनेजर ने कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने टाटा मोटर्स की ऐप पर भी इस बाबत शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने के कारण उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी। मामले में फोरम अध्यक्ष एस बी लोहिया, सदस्य सुरेंद्र सिंह बाल्यान, सुजाता प्रुथी ने सुबूतों एवं गवाहों के आधार पर टाटा मोटर्स पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed