फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction workers in Delhi will get five thousand rupees

राहतः दिल्ली में निर्माण मजदूरों को एकमुश्त मिलेंगे पांच हजार रुपये

Wed, 25 Mar 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
Construction workers in Delhi will get five thousand rupees
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार निर्माण मजदूरों को पांच हजार रुपये एकमुश्त देगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के स्टेज-3 में जाने से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने की रणनीति तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी 24 घंटे में रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। इसके आधार पर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में निर्माण कार्य से जुड़े जितने भी मजदूर हैं, सरकार ने सभी को 5-5 हजार रुपये देने का फैसला लिया है। इस वक्त उनकी रोजी-रोटी चली गई है। यह सभी दिहाड़ी मजदूर हैं। यह रोज कमाते थे और खाते थे। इन सभी को 5-5 हजार रुपये मिलेंगे तो इनकी जिंदगी थोड़ी आसान हो जाएगी। वे भुखमरी के कगार पर नहीं पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल से हालात की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें बीत 40 घंटों से कोरोना के नए मामले न आने पर संतोष जाहिर करते हुए एहतियातन दूसरे कदम उठाने का फैसला लिया गया। दैनिक मजदूरों को समस्याओं से निकालने पर भी बात हुई। 


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भगवान न करे कि दिल्ली स्टेज-3 में आए, जिससे समुदाय के स्तर पर संक्रमण फैलने लगे, फिर भी सरकार इस स्टेज से निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

केजरीवाल ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार कमियां दूर करेगी। दिल्ली में अभी कोरोना संक्रमित 30 मरीज हैं। बीते 40 घंटों में एक भी नया मामला नहीं आया है। फिर भी सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयारी पूरी रखने के साथ महामारी पर रोक लगाने की हर संभव कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed