{"_id":"5e7aafaa8ebc3e76b14a3bfa","slug":"construction-of-4-lakh-houses-stuck-in-ncr-sales-will-be-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का असरः एनसीआर में चार लाख मकानों का निर्माण अटका, घटेगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का असरः एनसीआर में चार लाख मकानों का निर्माण अटका, घटेगी बिक्री
Wed, 25 Mar 2020 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग ब्रोकरेज फर्म एनारॉक ने मंगलवार को बताया कि कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से एनसीआर सहित देश के 7 प्रमुख शहरों में मकानों के निर्माण पर गंभीर असर होगा। इससे आने वाले समय में बिक्री में भी गिरावट आएगी। सबसे ज्यादा असर मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) और एनसीआर में होगा जहां कुल निर्माणाधीन मकानों में 57 फीसदी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
एनारॉक के निदेशक और शोध प्रमुख प्रशांत ठाकुर ने कहा, रियल एस्टेट क्षेत्र के निर्माणाधीन मकानों की बिक्री लॉकडाउन की वजह से प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि देश के 7 प्रमुख शहरों में 2013 से 2019 के दौरान 15.62 लाख इकाइयों का निर्माण शुरू किया गया था।
विज्ञापन
इसमें से 57 फीसदी यानी 8.90 लाख इकाइयां एमएमआर और एनसीआर में हैं। 31 मार्च तक देशभर में लॉकडाउन किए जाने से सभी इकाइयों पर काम ठप हो गया है। इसकी चपेट में एनसीआर के 4.25 लाख मकान, एमएमआर के 4.65 लाख मकान, पुणे के 2.62 लाख मकान और बंगलूरू के 2.02 लाख मकान आएंगे। इसके अलावा कोलकाता की 90,670 इकाइयां, चेन्नई की 54,200 और हैदराबाद की 64,250 इकाइयों का निर्माण भी बंद हो गया है।
विज्ञापन