{"_id":"65f5000e5a2b4de0e704d7e5","slug":"constitutional-expert-subhash-kashyap-said-that-delhi-is-also-governed-from-the-centre-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Expert View: संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने कहा- दिल्ली केंद्र से भी शासित है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Expert View: संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने कहा- दिल्ली केंद्र से भी शासित है
Sat, 16 Mar 2024 07:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
सुभाष कश्यप, संविधान विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने कहा कि सरकार और नौकरशाही में संघर्ष अच्छी बात नहीं है। होना भी नहीं चाहिए, लेकिन दिल्ली में ऐसा हो रहा है। राजनीतिक बयानबाजी से अलग अगर हम सांविधानिक प्रावधानों की बात करें तो हमें समझना पड़ेगा कि यूपी और पंजाब सरीखा राज्य नहीं है। विधानसभा और अपनी सरकार होने के बाद भी यह केंद्र से शासित प्रदेश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली की शासनिक व प्रशासनिक व्यवस्था को इसी परिपेक्ष्य में देखना चाहिए। इसमें उपराज्यपाल की शक्तियां तुलनात्मक रूप से ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री अभी की सूरत में उपराज्यपाल की बराबरी नहीं कर सकते। कुछ मामलों में उनके अपने अधिकार हैं। फिर, उपराज्यपाल केंद्र के प्रतिनिधि भी हैं। ऐसे में सरकार और उपराज्यपाल को तालमेल के साथ काम करना चाहिए। इससे किसी तरह के टकराव की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन