फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable firing when food was over at dhaba in ghaziabad

ढाबे पर खाना खत्म होने पर पुलिस वाले ने की फायरिंग, हुआ निलंबित

Sun, 22 Sep 2019 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
constable firing when food was over at dhaba in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कविनगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने हरसांव गांव के पास ढाबे पर खाना खत्म हुआ तो पुलिसकर्मी ने ढाबा मालिक पर हमला कर दिया और गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली ढाबा मालिक को छूकर निकल गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। 

विज्ञापन


ढाबा मालिक ने आरोप लगाया कि 100 नंबर पर सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ढाबा मालिक को ही धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि समझौता कर लो नहीं तो अंजाम भुगतने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई। एसएसपी ने मामले की जानकारी कर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही कविनगर थाने में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले पुलिस कर्मी संदीप बालियान की तैनाती पुलिस लाइन में है। वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाना लेने पुलिस लाइन के सामने हरसांव स्थित लालू ढाबे पर गया था। उस समय तक खाना खत्म हो चुका था। उसने खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन ढाबा मालिक आजाद ने मना कर दिया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। 

ढाबा मालिक की बात सुनकर आरोपी सिपाही संदीप अपना आपा खो बैठा। पहले उसने गाली-गलौज की और फिर ढाला मालिक पर पिस्टल निकालकर दो फायर कर दिए। आरोप लगाया है कि एक फायर जमीन पर किया। जबकि दूसरा फायर आजाद के ऊपर किया। 

गोली आजाद को छूते हुए पीछे बिजली के बोर्ड में जा घुसी। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी। कुछ ही देर बाद डायल-100 पहुंच गई। पहले उन्होंने मामला पूछा। 

जब पुलिसकर्मियों को जानकारी हुई कि उनके ही साथी ने फायरिंग की है। उन्होंने ढाबा मालिक हो ही धमकाना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी पुलिस लाइन चला गया और डायल 100 की गाड़ी भी लौट गई। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित भी शांत हो गया। वह समझ गया था कि पुलिस का मामला है। यहां न्याय नहीं मिलेगा।
 

हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित ने कई लोगों से घटना के बारे में बताया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी कहा। लोगों ने सलाह दी कि मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाए। उसके बाद ही आपकी बात सुनी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसएसपी ने संज्ञान लिया। 

उन्होंने अन्य अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी की तो सिपाही की कारगुजारी का खुलासा हुआ। उन्होंने तत्काल सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर कविनगर थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संदीप बालियान की तैनाती फिलहाल सीबीआई के सीजीओ कांप्लेक्स में थी। घटना से दो घंटे पहले ही वह ड्यूटी से लौटा था।

पहले भी वर्दी को करते रहे हैं बदनाम
पुलिस का यह पहला मामला नहीं है। जब उन्होंने वर्दी को बदनाम करने का प्रयास किया हो। इससे पहले भी तमाम जगहों पर पुलिसकर्मियों के लोगों को पीटने के मामले सामने आते रहे हैं। वर्दी की हनक में सिपाही कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वाहन चालक से लेकर होटल संचालकों तक पर इनकी हनक खूब चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed