फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conspiracy to kill politicians and judges underworld kingpin Chhota Shakeel orders the goons

नेताओं और जजों की हत्या की साजिश, अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा शकील ने गुर्गों को दिए आदेश

Fri, 07 Feb 2020 08:21 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kill politicians and judges underworld kingpin Chhota Shakeel orders the goons
दाऊद इब्राहिम छोटा शकील (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा शकील दिल्ली और आसपास के राज्यों में प्रभावशाली नेताओं और जजों की हत्या कराने की साजिश रच रहा है। इसके लिए उसने अपने गुर्गों को आदेश दे दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इस साजिश के इनपुट मिले हैं। इसके बाद सेल ने साजिश रचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में कुछ स्थानीय बदमाशों के अंडरवर्ल्ड से संपर्क का पता चला है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ समय से पुख्ता सूत्र जानकारी दे रहे थे कि छोटा शकील ने अपने गुर्गों को टॉरगेट किलिंग के आदेश दिए हैं। इस सूचना को सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा किया गया। इसके बाद से मैनुअल व टेक्निकल सर्विलांस से नजर रखी जा रही है। अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने वाले बदमाशों पर कड़ी नजर है। सेल को पता चला है कि छोटा शकील ने अत्याधुनिक हथियार भी जुटा लिए हैं। 
अब मामला दर्ज करने के बाद गहन जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड व उनसे संबंध रखने वाले दिल्ली-एनसीआर के बदमाश भी सेल के रडार पर हैं। सेल के लोदी कॉलोनी स्थित थाने में इंस्पेक्टर विनय पाल की शिकायत पर 27 जनवरी को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। सेल ने जनवरी महीने की शुरुआत में आईएस से प्रभावित आतंकियों के तमिलनाडु मोड्यूल के आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस मोड्यूल के आतंकी भी दिल्ली में टारगेट किलिंग करने आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed