{"_id":"46db16c4e3a57d5bc32d57fb3640fe5d","slug":"connaught-place-is-world-s-eighth-most-expensive-office-destination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस विश्व का आठवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस विश्व का आठवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jun 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का कनॉट प्लेस दुनिया के सबसे महंगे कार्यालय स्थलों की सूची में एक नंबर नीचे खिसक गया है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट सीबीआरई की ओर से जारी पचास महंगे ग्लोबल ऑफिस मार्केट की सूची में कनॉट प्लेस को आठवें नंबर पर रखा है।
जबकि मुंबई का बांद्राकुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) सोलहवें और नरीमन प्वाइंट बत्तीसवें नंबर पर है। दिसंबर 2013 में कनॉट प्लेस सातवें स्थान पर और बीकेसी पंद्रहवें स्थान पर था।
लंदन का वेस्ट एंड अभी भी सर्वाधिक महंगा ऑफिस मार्केट है। वहीं हांगकांग (सेंट्रल) और बीजिंग (फाइनेंस स्ट्रीट) दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं।
सीबीआरई के दक्षिण एशिया चेयरमैन व एमडी अंशुमान मैगजीन का कहना है कि सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) की रैंक में गिरावट ग्लोबल मार्केट के रिकवर करने के कारण है।
विज्ञापन
सीबीआरई ने दुनिया के 126 बाजारों का सर्वे किया था। 31 मार्च 2014 को इसके डाटा फाइनल किए। सर्वे के मुताबिक कनॉट प्लेस के महंगा होने का कारण इसका केंद्र में होना और तमाम कार्पोरेट कार्यालय होना है।
विज्ञापन