फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   connaught place and khan market will be vehicle free zone

कनॉट प्लेस व खान मार्केट होंगे वाहन मुक्त जोन

Thu, 03 Nov 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
connaught place and khan market will be vehicle free zone
कनॉट प्लेस और खान मार्केट होगा वाहन फ्री जोन - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत दिल्ली का कनॉट प्लेस व खान मार्केट को वाहन मुक्त जोन घोषित करने की योजना है। वहीं, मौसम और ट्रैफिक मूूवमेंट की जानकारी देने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी-बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


बुधवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के वक्त केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने एनडीएमसी अधिकारियों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में कनॉट प्लेस से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत पर चिंता जाहिर की गई। इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एनडीएमसी व दक्षिण दिल्ली नगर निगम सड़क को स्मार्ट बनाने की योजना पर तेजी से काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के साथ फुटपाथ व पूरे रास्ते की साज-सज्जा का ख्याल

connaught place and khan market will be vehicle free zone
द‌िल्ली में धुंध से व‌िज‌िब‌‌िल‌िटी हुई बेहद कम - फोटो : अमर उजाला

इसमें सड़क के साथ फुटपाथ व पूरे रास्ते की साज-सज्जा का ख्याल रखा जाए। वहीं, एनडीएमसी से कहा गया कि वह अपने अधीन आने वाली सभी सड़कों के बस स्टॉप, पार्किंग, पैदल यात्री क्रॉसिंग, पैदल और साइकिल रास्ते को स्मार्ट बनाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, 3 डी जेब्रा क्रॉसिंग, स्टील फर्नीचर आदि का भी इंतजाम हो।

वेंकैया नायडू ने कहा कि कनॉट प्लेस व खान मार्केट को वाहन मुक्त घोषित किया जाए। इसके लिए यातायात प्रबंधन, पार्किंग और अंतिम छोर तक संपर्क के लिए आवश्यक योजना जल्द बनाई जाए। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विद्युत वाहन चलाएं जाएं।

राजधानी की खराब होती आबोहवा के मद्देनजर नायडू ने निर्देश दिया कि डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर वायु की गुणवत्ता व यातायात की स्थिति की जानकारी देनी जरूरी है। वहीं, एफएम और सामुदायिक रेडियो के माध्यम से नियमित तौर पर जानकारी दी जाए। इसके अलावा पूरे एनडीएमसी एरिया में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed