फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conman sukesh chandrashekhar apperas before court in money laundering case says next turn kejriwal

सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोला महाठग- सत्य की जीत हुई अब केजरीवाल की बारी है

Fri, 10 Mar 2023 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Mar 2023 02:57 PM IST
सार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान दावा करते हुए कहा कि शराब नीति घोटाले में अगली गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी।

विज्ञापन
Conman sukesh chandrashekhar apperas before court in money laundering case says next turn kejriwal
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की आज दिल्ली की एक अदालत में पेशी हुई। इस दौरान जब पत्रकारों ने सुकेश से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया तो उसने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि, सत्य की जीत हुई है अब अगली बारी अरविंद केजरीवाल की है। सुकेश ने शराब नीति से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि शराब नीति मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी और अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी।
विज्ञापन


महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान दावा करते हुए कहा कि शराब नीति घोटाले में अगली गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी। सुकेश ने कहा, 'केजरीवाल वजीर है, एक-एक का पर्दाफाश करूंगा। इस केस में अभी और गिरफ्तारियां होंगी। केजरीवाल अपनी टास्क को बखूबी निभा रहे हैं। शराब नीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते दिनों सुकेश ने केजरीवाल पर लगाया था स्टेशनरी घोटाले का आरोप
ठगी मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर चिट्ठी लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर स्टेशनरी घोटाले का आरोप लगाया है। अपने वकील के जरिए मीडिया को भेजे पत्र में सुकेश ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। 

सुकेश ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में घोटाला करने का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया है कि पहले बच्चों को टैबलेट बांटे जाने को लेकर जो मसौदा तैयार हुआ था, उसका टेंडर 20 फीसदी ज्यादा में देने के लालच पर दूसरी कंपनी को दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed