फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress slam mcd and aap for dumping Ganesh idols at Bhalswa landfill

भलस्वा लैंडफिल साइट पर फेंकी गणेश जी की मूर्तियां, कांग्रेस ने आप पर बोला हमला

Sun, 15 Sep 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
congress slam mcd and aap for dumping Ganesh idols at Bhalswa landfill
देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं संग मिलकर गणेश की मूर्तियां विसर्जित की - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्रीगणेश जी की मूर्तियों को भलस्वा लैंडफिल साइट पर फेंकने के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार व एमसीडी को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस का कहना है कि स्थानीय निकाय और दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर बिखरी पड़ी गणेश जी की मूर्ति को एकत्र किया और मिट्टी की मूर्ति को बादली रोड स्थित छठ घाट पर विसर्जित किया। 

विज्ञापन


देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण धार्मिक भावनाओं का निरादर हुआ है। ना केवल भलस्वा बल्कि सभी लैंडफिल साइट पर मूर्तियों को डंप किया गया है। इससे भक्तों की भावनाओं को आघात पहुंचा है। आस्था के साथ कई दिनों तक गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन गणेश चतुर्थी के बाद इन्हें कूड़ेदान की तरह लैंडफिल में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के कारण यमुना नदी में विसर्जित की जा रही गणेश मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा ने गणेश चतुर्थी के त्योहार पर राजधानी में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए थे। इस माध्यम से धार्मिक होने का सुबूत भी दिया जा रहा था, लेकिन मूर्ति विसर्जन के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया। मूर्तियों को विसर्जन के लिए सम्मानजनक स्थान दिया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed