फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress should suspend political agitations until Diwali-Bhai Dooj: Harsh Malhotra

दिवाली-भाईदूज तक राजनीतिक आंदोलन स्थगित करे कांग्रेस : हर्ष मल्होत्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
एक नवंबर की रैली पर जताई आपत्ति जताई, व्यापारिक संगठनों और सिख समुदाय की भावनाओं का रखने की नसीहत दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की है कि दिवाली और भाईदूज तक सभी राजनीतिक आंदोलन स्थगित कर दिए जाएं। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि त्योहार से पहले बड़े राजनीतिक आयोजन से व्यापार प्रभावित हो सकता है। उनके अनुसार, व्यापारिक संगठनों के साथ 1984 के सिख नरसंहार की बरसी मनाने वाले सिख समुदाय की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारिक संगठनों सीआईटी, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और दिल्ली व्यापार महासंघ ने दिवाली से ठीक पहले रैली के आयोजन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। त्योहारों के दौरान बाजारों में कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों को नुकसान की चिंता है। मल्होत्रा ने कहा कि सिख समुदाय 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक 1984 के सिख नरसंहार की स्मृति मनाता है। ऐसे में एक नवंबर को रैली आयोजित करने से समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर दिवाली के महत्व और व्यापारियों की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जुलाई 2026 से दिल्ली और मुंबई में कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार घोषित किए जा रहे आंदोलनों पर भी सवाल उठाए। विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिससे देश के व्यापार और आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने विदेशी ताकतों से फंडिंग के जरिए व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया, हालांकि बयान में इसके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed