फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Congress Candidates Second List Announcement Today Atishi Marlena vs Alka Lamba News in Hindi

Delhi Election: सीएम आतिशी के सामने होंगी अलका!... 28 सीटों पर बनी बात; आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

Tue, 24 Dec 2024 12:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज दूसरी सूची जारी होने वाली है। सीटों को लेकर कांग्रेस की बैठक हो रही है। अभी तक 28 नाम तय हो गए हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम अलका लांबा का है। पार्टी उन्हें सीएम आतिशी के सामने उतारने की तैयारी में है। वहीं आप छोड़कर आए आसिम अहमद को भी टिकट दे सकती है।

विज्ञापन
Delhi Election Congress Candidates Second List Announcement Today Atishi Marlena vs Alka Lamba News in Hindi
सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की सीटों को लेकर बैठक चल रही है। कांग्रेस आज उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। बैठक में 28 सीटों पर चर्चा हो गई है जबकि साच सीटों पर चर्चा बाकी है।

विज्ञापन


कालका जी सीट से अलका लांबा हो सकती हैं उम्मीदवार

दिल्ली चुनाव को लेकर 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय हो गए हैं। वहीं सीएम आतिशी के सामने कालका जी सीट से अलका लांबा उम्मीदवार हो सकती है। जबकि सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मटिया महल विधानसभा से आसिम अहमद हो सकते हैं उम्मीदवार
मटिया महल विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आसिम अहमद खान 2015 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के विधायक रहे थे।

आसिम अहमद खान ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों ने उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

2015 में मटिया महल विधानसभा सीट पर उन्होंने आप के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी और अरविंद केजरीवाल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पदभार संभाला था। हालांकि, बाद में उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मंत्री पद से हटा दिया गया था।

आसिम अहमद खान का कांग्रेस में शामिल होना दिल्ली की राजनीति में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर अगले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पार्टी को अल्पसंख्यक वोटों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed