फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress said Education Minister confused people in London

Delhi: शिक्षा मंत्री ने लंदन में लोगों को किया भ्रमित, कांग्रेस बोली- सरकारी स्कूलों में गिरा शिक्षा का स्तर

Fri, 16 Jun 2023 12:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Jun 2023 12:14 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि आप सरकार ने नौ वर्षों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में एक कदम भी नहीं उठाया है।

विज्ञापन
Congress said Education Minister confused people in London
आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आतिशी पर लंदन जाकर दिल्ली के शिक्षा मॉडल का बखान करने के मामले में लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि आप सरकार ने नौ वर्षों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में एक कदम भी नहीं उठाया है। इसका उदाहरण नीट परीक्षा के वर्तमान नतीजे हैं। इनमें 39000 हजार छात्रों में से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सिर्फ 1000 छात्र ही पास हुए है, जबकि 38000 छात्र प्राइवेट स्कूल के हैं।

विज्ञापन

 

पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अनिल भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 2014 के अनुपात में इस साल सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा के परिणाम में 13 प्रतिशत की कमी आई है। यह आप सरकार की बदहाल शिक्षा मॉडल का ही नतीजा है कि जहां 2014 में दसवीं के छात्र 1,80,203 थे वह 2019 में घटकर 1,66167 रह गए। वहीं बाहरवीं के छात्रों में लगभग 36000 की कमी आई है। दरअसल 1030 सरकारी स्कूलों में घटते परिणामों का मुख्य कारण उनमें 58 प्रतिशत प्रिंसिपल, 33-34 प्रतिशत अध्यापक और 40-42 प्रतिशत वाइस प्रिंसिपल की कमी है। 22000 गेस्ट टीचरों के कंधों पर शिक्षा व्यवस्था टिकी है और उनको वर्ष 2014 में पक्का करने का वादा करने के बावजूद केजरीवाल सरकार ने अभी तक पक्का नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed