फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress released 10 candidates name for lok sabha election 2024

LS Polls: कांग्रेस की नई सूची में 10 नाम; नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकट

Sun, 14 Apr 2024 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2024 10:52 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। 

विज्ञापन
Congress released 10 candidates name for lok sabha election 2024
वेणुगोपाल राव, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने सूची में पंजाब की छह लोकसभा सीट के अलावा, दिल्ली की तीन और एक यूपी की सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया है। 

विज्ञापन

किसको मिला कहां से टिकट
दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल किया था 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान
कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी ने गुजराज की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।

विज्ञापन

यूपी के रायबरेली और अमेठी सीट पर लगी निगाहें
कांग्रेस को यूपी में गठबंधन में मिली 17 सीटों में रायबरेली और अमेठी छोड़कर अन्य सभी पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाह इन दोनों सीटों पर लगी हैं। देखना यह है कि इन दोनों सीटों पर परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है अथवा पार्टी के दूसरे नेताओं को मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed