फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress raised questions on government, says not right time to unlock delhi

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘अनलॉक’ करने का अभी सही समय नहीं

Sun, 07 Jun 2020 08:18 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 07 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on government, says not right time to unlock delhi
अजय माकन - फोटो : ANI

कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली सरकार के आठ जून से शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां और राजधानी की यूपी और हरियाणा से लगी सीमाओं को खोलने के फैसले को गलत बताया है। कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर का 25 प्रतिशत होना महामारी के सामुदायिक प्रसार की शुरुआत का संकेत है और अभी शहर को ‘अनलॉक’ करने का सही समय नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने आठ जून से शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां और राजधानी की यूपी और हरियाणा से लगती सीमाओं को खोलने का फैसला किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर देश में सर्वाधिक और लोगों के ठीक होने की दर सबसे कम है। यह दिल्ली के अस्पतालों की हालत खराब होने की वजह से है।
विज्ञापन


माकन ने कहा कि 8 जून से मॉल और रेस्त्रां को खोलना दिल्ली सरकार का जल्दबाजी वाला कदम है और स्थिति में सुधार होने तक ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने केजरीवाल सरकार से पूछा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल कोरोना मरीजों को भर्ती करने से इनकार क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 72 प्रतिशत कोविड समर्पित बिस्तर खाली पड़े हैं। दिल्ली में 38 सरकारी अस्पतालों में से 33 अस्पताल कोरोना वायरस के रोगियों का उपचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल छवि चमकाने में लगी है और कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है और न ही कोई तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed