फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress protest against petrol diesel price hike in delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad dpcc president anil kumar apprehend horse cart seized

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहीं जला पीएम का पुतला, कहीं निकली बैल और घोड़ागाड़ी

Mon, 29 Jun 2020 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jun 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against petrol diesel price hike in delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad dpcc president anil kumar apprehend horse cart seized
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बीते बीस से ज्यादा दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तो हाल ये है कि पेट्रोल से ज्यादा डीजल की कीमत है। ऐसे में आज कांग्रेस पार्टी दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी आज सुबह ही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ सिविल लाइन में घोड़ागाड़ी में बैठकर विरोध प्रदर्शन करने निकले। हालांकि पुलिस ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और वहीं हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी घोड़ा गाड़ी भी जब्त कर ली। इसके साथ ही आईपी कॉलेज के सामने भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस बस में भरकर ले गई। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ रायसीना रोड पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां ये लोग बैलगाड़ी और तख्तियां लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गाजियाबाद
गाजियाबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस धरने पर बैठें हैं। उनकी मांग है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कम किया जाए, क्योंकि इससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ र रही है।


गुरुग्राम में भी चल रहा प्रदर्शन
राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके चलते ही गुरुग्राम के कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 10:00 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुड़ना शुरु कर दिया। 11:00 बजे के करीब रैली निकालते हुए अग्रवाल धर्मशाला रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका व रैली निकालते हुए ही आगे बढ़े और सचिवालय पहुंच कर उपायुक्त को पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

फरीदाबाद
फरीदाबाद सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों  के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed