{"_id":"574d81ce4f1c1b8e09108e0d","slug":"congress-protest-against-government-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 घंटे धूप में डटे रहे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 घंटे धूप में डटे रहे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली-पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 9:30 बजे से लघु सचिवालय के प्रांगण में डेरा डाला और बिना किसी छाया के धूप में ही करीब 4 घंटे तक प्रदेश सरकार व नूंह से इनेलो विधायक जाकिर हुसैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम नगराधीश सुरेश चहल को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिसमें कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए मेवात जिले में बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था न कराने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने मांग की कि जिले में इस भीषण गर्मी में राहत देने के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली व पानी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि गांवों में ना तो बिजली आ रही है और ना ही पानी। तालाब सूखे पडे हैं, नहरी पानी न आने से फसलें सूख रही हैं। 7 जून से पवित्र रमजान माह शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
इस माह में लोगों को बिजली-पानी की किल्लत न हो, इसके लिए सरकार व प्रशासन विशेष ध्यान दे। इससे पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार ने रेनीवेल परियोजना से सैकड़ों गांवों को पानी मुहैया कराया। इतना ही नहीं अरावली की तलहटी में दर्जनों बोरवैल लगाकर पानी की कमी को दूर किया।
भाजपा सरकार पानी मुहैया कराना तो दूर इस परियोजना का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं रख पा रही है। पहले से ही अध्यापकों की कमी झेल रहे मेवात से 1500 अध्यापकों के तबादले कर दिए। उन्होंने कहा कि बिजली देने की बजाय अनिश्चित पॉवर कट लगा रहे हैं।
चुनाव से पहले भाजपा ने वादे किए थे कि बिजली घर अपग्रेड किए जाएंगे, नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, सरकार के वादे सिर्फ एक जुमला साबित हो रहे हैं। सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन से इस सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे।
लघु सचिवालय के प्रांगण में कांग्रेसियों ने धूप में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए शामियाना लगाने की अनुमति मांगी गई थी। आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेसियों का हौसला तोड़ने के लिए प्रशासन ने उन्हें शामियाना लगाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन जनता की भलाई के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता धूप में डटा रह।
प्रदर्शन के दौरान जहां कांग्रेस का साधारण कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की बातें सुन रहा था, वहीं पार्टी के कुछ पदाधिकारी छाया में आराम से बैठे हुए थे।
पूर्व मंत्री आफताब अमहद ने नूंह से इनेलो विधायक जाकिर हुसैन से सवाल किया कि वब स्पष्ट करें कि वब मेवात की जनता के हक में हैं या पद पाने की इच्छा में सरकार से समझौता कर चुके हैं।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहमद, महताब अहमद, एजाज काटपुरी, अतर चंदेनी, शरीफ अडबर, नईम फिरोजपुर नमक, सहाबुद्दीन कैराका, सोहराब मालब, आबिद दानीबास, मदन तंवर, संजय मक्कड, डॉ. साहिल खेड़ा, राजू पार्षद, हनीफ मालब, इसाक एडवोकेट, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष अरशद हुसैन टाई, शौकत कैराका, तारीफ तावडू, अहमद पूर्व चेयरमैन, जक्की सलंबा, वहीद सलंबा, इलियास सालाहेड़ी, समसू रेहना, इक्का, एडवोकेट ताहिर देवला, शौकत कुरैशी मौजूद थे।