{"_id":"65ec9bf1dd642889f30cda6f","slug":"congress-president-arvind-singh-lovely-targeted-bjp-on-increasing-price-of-gas-cylinder-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गैस सिलेंडर की कीमत कम करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों को किया जा रहा गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गैस सिलेंडर की कीमत कम करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों को किया जा रहा गुमराह
Sat, 09 Mar 2024 10:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:57 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये कम करने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रुपये कम करके लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव में लोगों की सहानुभूति पाना है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों में महिलाओं की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये कम करके लोगों को गुमराह किया है। कांग्रेस सरकार के समय गैस सिलेंडर की सिर्फ 410 रुपये था। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक महिलाओं को देश के हर पटल पर बराबरी का दर्जा दिया है। मौजूदा बिगड़ते हालात में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि वो भाजपा की महिला विरोधी नीतियों, गतिविधियों व ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और उत्पीड़न को उजागर करें। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर भाजपा सरकार ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1987 में महिला आरक्षण का प्रस्ताव रखा था जिसे कांग्रेस सरकार ने राज्यसभा में 2010 में पारित कर दिया था।
विज्ञापन
इसके तहत महिलाओं के लिए लोकसभा, विधानसभा, निगम सहित पंचायती राज तक आरक्षण लागू करने की आधारशिला रखी थी। तकलीफ की बात है कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान देश के लोकतंत्र का किया है। महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा की सरकार और संगठन में क्या महिलाओं, वंचितों और पिछड़ों को पर्याप्त आरक्षण नही दिया है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जहां महिला न्याय के लिए भी लड़ाई लड़ी जा रही है। इसके कारण महिलाओं का न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे। लवली ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए कर्मठता से काम करने के लिए प्रेरित किया।