फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress MLA lalit Nagar accuses Income tax officer for stealing ring and locket

पूर्व कांग्रेस विधायक का आरोप- छापे के दौरान आयकर विभाग के कर्मचारी ने चुराई अंगूठी और लॉकेट

Sun, 08 Mar 2020 05:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 08 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA lalit Nagar accuses Income tax officer for stealing ring and locket
ललित नागर - फोटो : सोशल मीडिया

फरीदाबाद में चार दिनों तक आयकर विभाग द्वारा किए गए छापे के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने आयकर विभाग के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के एक कर्मचारी ने कार्यालय में सर्च के दौरान उनके छोटे भाई मनोज नागर के ब्रीफकेस में रखी सोने की दो अंगूठियां और एक लॉकेट चुरा लिया।

विज्ञापन


हालांकि बाद में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्ती बरती जिसके बाद उस कर्मचारी ने अंगूठी और लॉकेट को आफिस में लगे भगवान के मंदिर के पीछे डाल दिया।इसके बाद विधायक ललित नागर ने इन छापों को लेकर भाजपा सरकार पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


रविवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता बुलाकर ललित नागर ने बताया कि चार दिनों तक आयकर विभाग की टीम ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को बंधक बनाए रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के बीमार लोगों को दवा तक नहीं लाने दी गई, साथ ही बच्चों को स्कूल जाने से भी रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नागर ने कहा कि उनके घर के ड्राइंग रूम से लेकर, रसोईघर और शौचालयों तक पर आयकर विभाग टीम ने ही कब्जा जमाए रखा। ललित नागर ने बताया कि पहले ही दिन मात्र चार घंटों में आयकर विभाग ने अपनी सर्च पूरी कर ली थी। इसके बावजूद 90 घंटों तक उन्हें सिर्फ परेशान करने के लिए टीम उनके आवास पर डेरा डाले रही। 

टीम उनके घर से जाने के लिए भी ऊपर से किसी के आदेश का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि 2016 और 17 में उनके यहां दो बार ईडी कार्रवाई कर चुकी है। 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी आयकर विभाग ने उनके घर सर्च अभियान चलाया था। तब भी उन्हें कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला था। 

अब मात्र तीन माह के अंदर दोबारा से आयकर विभाग ने कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि यह एजेंसी केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में एक अघोषित अपातकाल जैसे हालात हैं। आए दिन परेशान किए जाने के बाद अब वह कोर्ट की शरण लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed