फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leaders protested in Delhi and Jammu over comparison of Rahul with Ravana

राहुल की रावण से तुलना: दिल्ली और जम्मू में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जेपी नड्डा का फूंका पुतला

Fri, 06 Oct 2023 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Oct 2023 03:48 PM IST
सार

बीजेपी आईटी सेल द्वारा राहुल गांधी को रावण बताने पर दिल्ली और जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। जम्मू में कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला फूंका है।

विज्ञापन
Congress leaders protested in Delhi and Jammu over comparison of Rahul with Ravana
जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया जेपी नड्डा का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसियों ने राजीव भवन से नारेबाजी करते हुए कूच किया। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की रावण से तुलना करने को लेकर किया गया है।  वहीं, जम्मू में विनोद शर्मा, हरि सिंह चिब और अन्य नेताओं ने भाजपा आईटी सेल द्वारा राहुल गांधी के आपत्तिजनक पोस्टर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला भी फूंका है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रामचरितमानस और सुंदरकांड का हवाला देते हुए कहा कि भगवान राम निर्मल मन के व्यक्ति को प्यार करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को भगवान राम अनुयायी बताया और भाजपा के नेताओं को रामचरितमानस पढ़ने की सलाह दी। लवली ने कहा कि यदि भाजपा में जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस आपत्तिजनक पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाकर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने राहुल गांधी को रावण करार दिया। राहुल की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर शेयर कर बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल (@bjp4india) पर लिखा कि राहुल गांधी का लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। धर्म और राम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी की मॉर्फ्ड फोटो भी शेयर की है। पोस्टर पर राहुल गांधी को रावण बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमले का प्रयास किया है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed