फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leaders arrested during protest in delhi

मौन धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए, पुलिस पर आरोप

Sat, 27 Jun 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2020 05:41 AM IST
सार

  • प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ा

विज्ञापन
congress leaders arrested during protest in delhi
नेताओं की गिरफ्तारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा करते शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंडिया गेट पर ‘शहीदों को सलाम दिवस’ पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौन धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को पुलिस हिरासत में लेकर तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथों से तिरंगा और शहीद सैनिकों के पोस्टर भी छीन लिए।

विज्ञापन


मौन धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठा लिया। जहां से उन्हें बाद में उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमाओं पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मौन धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं पर इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।
विज्ञापन


216 जगहों पर किया गया आयोजन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 216 अलग-अलग जगहों पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर स्पीक अप फॉर जवान्स अभियान के जरिये कांग्रेस पार्टी ने शहादत को नमन करते हुए उनकी कुर्बानी को याद किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद हुसैन दलवाई, एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल सहित पार्टी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed