पूर्वांचल के लोगों ने गोयल के खिलाफ खोला मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बिहार के लोगों को दिल्ली न आने देने के बयान पर भाजपा सांसद विजय गोयल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गोयल का बयान आने के बाद से ही इस पर लगातार बवाल जारी है।
सोमवार को पूर्वांचल एकता मंच की ओर से जंतर-मंतर पर विजय गोयल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता महाबल मिश्र भी मौजूद रहे। महाबल मिश्रा ने के नेतृत्व में जंतर मंतर पहुंचे युवाओं ने गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेता ने विजय गोयल के खिलाफ प्रदर्शन के बाद थाने में ज्ञापन दिया।
क्या है गोयल का बयान?
राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा था कि यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली आने से रोकना चाहिए। उनका आरोप था कि इन राज्यों के लोग राजधानी में आकर झुग्गियों को बढ़ावा दे रहे हैं।
भाजपा सांसद के इस बयान के बाद संसद के दोनो सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। हालांकि हंगामे के बाद विजय गोयन ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि यूपी बिहार समेत अन्य राज्यों की सरकारें अगर लोगों को बेहतर सुविधाएं और रोजगार के अवसर देने लगें तो लोग खुद ही कहीं पलायन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इसी बात को कहने की कोशिश कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने दिया था विवादास्पद बयान
कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा ने विजय गोयल के बयान के विरोध में कहा था कि दिल्ली किसी के बाप की नहीं है, सबकी है। यहां कोई भी आकर रह सकता है।
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने तो यहां तक कह दिया था कि विजय गोयल दिल्ली का राज ठाकरे बनने की कोशिश कर रहे हैं।
रविवार को जंतर मंतर पर रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने भी गोयल के बयान की निंदा की थी।