फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader priyanka gandhi vadra up cm yogi adityanath migrant workers

प्रियंका गांधी ने प्रवासियों के लिए यूपी सरकार से की मार्मिक अपील, भगवान के लिए इन्हें सड़कों पर बेसहारा न छोड़े

Thu, 14 May 2020 09:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
congress leader priyanka gandhi vadra up cm yogi adityanath migrant workers
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से लाखों प्रवासी मजदूर परेशान हैं और मजबूरन वह अपने परिवार के साथ पैदल चल रहे हैं। सड़क पर पैदल चलकर अपने घरों को निकल पडे़ लोगों की मदद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि भगवान के लिए इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़े।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। मई की धूप में महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे-छोटे बच्चों और परिवार को लेकर सड़कों पर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। 
विज्ञापन


प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं में ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे हैं। प्रियंका ने यूपी सरकार से इन मजबूर मजदूरों के लिए यूपी रोडवेज की बसें न चलाने पर सवाल करते हुए रोडवेज की बीस हजार बसों को सड़कों पर उतारने का अनुरोध किया। उन्होंने यूपी कांग्रेस के सभी जिला शहर इकाईयों से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने पुलिस वालों से की विनती 

प्रियंका ने पुलिस वालों से विनती करते हुए कहा कि मुझे पता है कि आप पर काम का दबाव है और आप खुद भी परेशान हैं। इन बेसहारा लोगों पर बल प्रयोग मत करिए। इन पर वैसे ही विपत्ति आई है इनकी गरिमा की रक्षा कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed