दिल्ली की रामलीला में पीएम मोदी पर 'महाभारत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली में एक नया विवाद पैदा हो गया है।
रामलीला में मोदी को बुलाए जाने से नाराज कांग्रेसी नेता जेपी अग्रवाल ने रामलीला ग्राउंड समिति के मुख्य संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि शुक्रवार को रामलीला ग्राउंड समिति की बैठक में दिल्ली में होने वाली रामलीला में पीएम मोदी को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने का प्रस्ताव रखा गया।
यह प्रस्ताव जेपी अग्रवाल को पसंद नहीं आया और मीटिंग में उन्होंने इसका विरोध किया। जबकि समिति के अन्य सदस्य पीएम मोदी को बुलाए जाने के पक्ष में थे। इससे नाराज जेपी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
क्यों दिया इस्तीफा?
विवाद के बारे में रामलीला समिति के अध्यक्ष ओपी कात्याल ने बताया कि जब अन्य सदस्यों ने पीएम मोदी को बुलाने का प्रस्ताव बैठक में रखा तो जेपी अग्रवाल ने इसका विरोध किया।
अन्य सदस्यों ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता और पीएम का निमंत्रण रद्द नहीं किया जा सकता तो उन्होंने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में अपने आयरलैंड दौरे पर संस्कृत और धर्मनिरपेक्षता पर जो बयान दिया था कांग्रेस पार्टी ने उसका भी जमकर विरोध किया था।
कांग्रेस का आरोप था कि विदेशों में भारत की धर्मनिरपेक्षता पर इस तरह की टिप्पणी असल में 130 करोड़ धर्मनिरपेक्ष भारतीयों का अपमान है।