{"_id":"5e6615f38ebc3eebb34236be","slug":"congress-handover-its-report-on-delhi-violence-to-sonia-gandhi-raises-question-on-delhi-police-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की टीम ने दिल्ली हिंसा पर अपनी रिपोर्ट सोनिया को सौंपी, पुलिस पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की टीम ने दिल्ली हिंसा पर अपनी रिपोर्ट सोनिया को सौंपी, पुलिस पर खड़े किए सवाल
Mon, 09 Mar 2020 04:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Mar 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
मुकुल वासनिक
- फोटो : एएनआई
फरवरी के अंतिम सप्ताह में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की जांच के लिए कांग्रेस की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी।
विज्ञापन
मुकुल वासनिक ने बताया है कि कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए एफआईआर दर्ज हो। हमने हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक और इस टीम में शामिल अन्य नेताओं ने सोनिया गांधी से मिलकर उन्हें रिपोर्ट सौंपी। इस टीम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों का दौरा करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
कांग्रेस की इस टीम में मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, कुमारी शैलजा, तारिक अनवर और सुष्मिता देव शामिल थे। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
Mukul Wasnik, Congress: We demand that an FIR be registered against Union Minister Anurag Thakur, BJP leaders Kapil Mishra & Parvesh Verma (for their speeches during Delhi polls). We also demand judicial inquiry in supervision of a sitting judge of High Court or Supreme Court. https://t.co/AcfuMB5M2X pic.twitter.com/fwGxxsiZze
— ANI (@ANI) March 9, 2020