फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress expelled leader barkha shukla singh joins bjp

कांग्रेस से निष्कासित बरखा सिंह ने ज्वाइन की BJP, राहुल गांधी पर लगाए थे ये आरोप

Sun, 23 Apr 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
congress expelled leader barkha shukla singh joins bjp
barkha shukla - फोटो : सोशल मीड‌िया

तीनों नगर निगम से ठीक पहले शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व नेता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही बरखा सिंह शुक्ला को शामिल कर लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने तीन दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया था, वहीं कांग्रेस ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।    
विज्ञापन

  
दो बार विधायक रही बरखा सिंह शुक्ला को भाजपा के उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद भी बरखा सिंह शुक्ला ने तीन दिन पहले की भांति कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोपों की झड़ी लगार्ई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भटक चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि एक परिवार की पार्टी हो गई है। 

पीएम को चिट्ठी लिखने पर कांग्रेस से मिली थी धमकी

congress expelled leader barkha shukla singh joins bjp
बरखा शुक्ला - फोटो : सोशल मीड‌िया

उन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन तलाक के मसले पर चिट्ठी लिखने पर कांग्रेस ने उनको धमकाया था। उनको कहा गया था कि यह कांग्रेस का मुद्दा नहीं है। इस तरह का कदम उठाने पर उनको पार्टी से निकाल दिया जाएगा। 

इसके चलते वह बहुत दिनों से पार्टी में कुंठित महसूस कर रही थी, क्योंकि अपने विचार व्यक्त करने का कोई मंच नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप मुझे कांग्रेस छोड़ना पड़ा। देश के अधिकांश लोगों की तरह उन्हें भी यह अहसास हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्ग विकास की नीति से सभी की आकांक्षाएं पूरी होंगी। इस कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed