{"_id":"58d7d2604f1c1bfc2f1a3694","slug":"congress-come-up-with-unique-idea-in-mcd-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी चुनाव में जीत पाने के लिए कांग्रेस लाई यूनिक आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी चुनाव में जीत पाने के लिए कांग्रेस लाई यूनिक आइडिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी की सत्ता के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने वादे लेकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस कूड़ा प्रबंधन में कई यूनिक आइडिया जनता के बीच लेकर आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, प्रभारी पीसी चाको और पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने कूड़ा प्रबधंन व पर्यावरण के रोडमैप को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही है।
कांग्रेस सत्ता मिलने पर दो साल में बिना कर बढ़ाए एमसीडी को आत्मनिर्भर बनाने का दावा कर रही है। वहीं कूड़ा प्रबंधन व पर्यावरण रक्षा में साथ देने वालों को प्रोत्साहन भी देगी। क्षेत्रीय स्तर पर कूड़ा निपटारे के लिए शून्य कूड़ा व सीवर पानी निकासी व्यवस्था खुद करने पर ग्रुप हाउसिंग सोसायटी और कामर्शियल सेंटर को गृहकर में छूट और पार्किंग बनाने में अतिरिक्त एफएआर देगी।
सत्ता में आने पर हर वार्ड को चार हिस्से व दिल्ली को 1200 हिस्सों में बांटकर एक स्वतंत्र एजेंसी से स्कोरिंग कराएगी। जिसकी ज्यादा स्कोर रैंकिंग होगी, उस हिस्सों को उसी स्तर की छूट गृहकर में देगी। कांग्रेस हर तिमाही में एमसीडी के राजस्व और खर्च की रिपोर्ट जनता के बीच जारी करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस हर वार्ड में प्रशासन की एजेंसियों के लिए कॉमन मिनिमम प्लान क्षेत्रीय लोगों की सहायता से बनाएगी। इसमें स्वच्छता मूल्य श्रृंखला बनाई जाएगी। हर एजेंसी के कार्य निर्धारित होंगे। एक निर्धारित संख्या में मानसून के पहले पौधारोपण जरूरी होगा।

हम फ्री देने की नहीं, प्रोत्साहन की बात कर रहे हैं: माकन
अगर ऐसा करने में एजेंसी फेल होती है तो एमसीडी जुर्माना लगाएगी। अनधिकृत कॉलोनी, पुनर्वास कॉलोनी व झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में जनता की भागीदारी के लिए पार्षदों से निरंतर बातचीत का प्लेटफार्म बस्ती कल्याण समिति बनाई जाएगी।
माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने रिहायशी क्षेत्र के गृहकर माफ करने की बात की है, जहां के 70 फीसदी हिस्से अनधिकृत कॉलोनी, गांव, स्लम बस्ती से कर लिया ही नहीं जाता। बचे हुए 30 फीसदी में से भी 30 फीसदी लोगों से ही एमसीडी वसूली कर पाती है।
कांग्रेस फ्री में बांटने की नहीं, हर चीज के समाधान देने का वादा कर रही है। बिना नया कर लगाए समाधान देंगे। दो साल में एमसीडी आत्मनिर्भर बनेगी। प्रोत्साहन देकर लोगों के सहयोग से दिल्ली को साफ सुथरी बनाएंगे।