{"_id":"5c5337c8bdec2237d6013a89","slug":"congress-bidding-make-in-india-is-completely-unfolded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बोली...'मेक इन इंडिया' तो पूरी तरह फलॉप हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बोली...'मेक इन इंडिया' तो पूरी तरह फलॉप हो गया
Thu, 31 Jan 2019 11:30 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
आनंद शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को एनडीए-भाजपा सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला कि उसने राष्ट्रपति के अभिभाषण के माध्यम से अपने झूठे दावों की विश्वसनीयता बनाने का प्रयास किया है। देश में 'मेक इन इंडिया' पूरी तरह फलॉप हो गया है। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, कौन सी चीज का निर्माण देश में हो रहा है।सरकार केवल झूठ बोल रही है। अपनी कमियां छिपाने के लिए गलत तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा, अगर देश में निर्माण बढ़ा है तो 3 चीजें साथ-साथ बढ़नी चाहिए थीं।एक, बैंकों से जो उद्योग कर्जा लेता है, वो बढ़ना चाहिए।दूसरा, नई औद्योगिक क्षमता कायम होनी चाहिए। तीसरा, रोजगार पैदा होना चाहिए।आज न तो निवेश बढ़ा है, बल्कि टूट गया है। बैंकों से जो कर्जा उद्योग लेता था, वह पिछले 4 दशकों में सबसे निचले स्तर पर आ चुका है। पिछले साल की रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत की आजादी के बाद 1952 से लेकर अब तक का सबसे कम कर्जा बैंकों ने उद्योगों को दिया है।सरकार के पास निवेश करने के लिए पैसा नहीं है, सरकार का वित्तीय घाटा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने अब आरबीआई के कंटीजेंसी फंड पर निगाह लगा रखी है।सरकार रिजर्व बैंक से कह रही है कि जो डिविडेंड देना है, हमें एडवांस में दे दिया जाए।अगर सरकार के पास भरपूर पैसा है, टैक्स बढ़ा है, जैसा अभिभाषण में कहा गया है कि टैक्स देने वालों की सबसे ज्यादा संख्या हो गई है तो फिर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।शर्मा के मुताबिक़, आंकड़े निकाल कर देख सकते हैं, जो डॉयरेक्ट टैक्स का राजस्व है, वह कम हुआ है।केवल करदाताओं की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड कम्पनी पर यूपीए सरकार ने पाबंदी लगाई थी...
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सरकार द्वारा दुबई से दो लोगों का प्रत्यर्पण कराने बाबत कांग्रेस नेता बोले, इस कम्पनी पर यूपीए सरकार ने पाबंदी लगाई थी।एके एंटनी इसका खुलासा कर चुके हैं। हमारी सरकार ने इसे ब्लैकलिस्ट करने का काम शुरु किया था। कम्पनी की बैंक गारंटी को जब्त कर लिया था।ये मामला सीबीआई को यूपीए ने ही सौंपा था।इनके हैलिकॉप्टर्स जो आ गए थे, वो छीन लिए गए थे।ये काम कांग्रेस ने किया और उसके बाद एनडीए ने इस कम्पनी को दोबारा आमंत्रित किया।इसे मेक इन इंडिया में हिस्सेदारी दे दी गई।नेवी के जो सौ से ऊपर हैलिकॉप्टर आने थे, उसके लिए, उसमें अगस्ता वेस्टलैंड को बुलाया गया।अच्छी बात है कि कहीं भी कोई मिडल मैन रहा हो, उसको सरकार पकड़े और उस पर कार्यवाही करे।