फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress asks pm modi and amit shah resignation in jay shah case

युवा कांग्रेसियों ने मोदी-शाह से मांगा इस्तीफा, किया प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
congress asks pm modi and amit shah resignation in jay shah case
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के खिलाफ शुक्रवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूक कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने जय शाह के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान तरुण तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर सत्ता हासिल की है। अब उनके खास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बेटा भ्रष्टाचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय शाह की मात्र 50 हजार रुपये टर्नओवर वाली टेंपल इंडस्ट्रीज एक साल में 80.05 करोड़ रुपये की मालिक बन गई, वह भी उस दौर में जब देश नोटबंदी से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में ही भ्रष्टाचार है, अब सरकार जय शाह को बचाने के लिए सरकारी अधिवक्ता को लगा रही है जबकि मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए थी।


कांग्रेसियों प्रधानमंत्री और अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस मौके पर पृथला विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण तेवतिया, बल्लभगढ़ अध्यक्ष चुन्नू राजपूत, महासचिव राजेश खटाना, अमित तंवर, सतीश, सरफराज खान, नफीस खान, अरुण डागर, रविंद्र भड़ाना, सागर बाल्मीकि, मोनू ठाकूर, प्रताप चौहान, ओमपाल सिंह, गुलशन शर्मा, विजय बाल्मीकि, मनोज, मंजीत, आलोक ठाकुर आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed