फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cong charge sheet on delhi govt.

अब तक की दिल्ली सरकार पर कांग्रेस ने छोड़े 25 तीर

Fri, 22 Aug 2014 08:09 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
cong charge sheet on delhi govt.

कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के 49 दिन और राष्ट्रपति शासन के छह महीने पर चार्जशीट तैयार की है। इसमें आम आदमी पार्टी पर यमुनापार विकास बोर्ड और ग्रामीण विकास बोर्ड भंग करने का आरोप लगाया गया है तो राष्ट्रपति शासनकाल में मोनोरेल, बापरौला में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क प्रोजेक्ट खत्म करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


चार्जशीट में 25 प्वाइंट दिए गए हैं जिसे कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करके सौंपेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह, विधायक दल के नेता हारून यूसुफ, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में चार्जशीट जारी की। इन नेताओं का कहना है कि अनधिकृत कालोनियों को लेकर आप और भाजपा ने राजनीति करके काम रोका है।
विज्ञापन


अरविंदर सिंह ने कहा कि शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू अनधिकृत कालोनी नियमित करने की घोषणा चुनावी प्रेम में कर रहे हैं। जो कांग्रेस पहले 895 कालोनी नियमित कर चुकी है, उसका लेआउट एमसीडी से नहीं बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सबकुछ ठप पड़ गया हैं'

cong charge sheet on delhi govt.

लवली ने कहा है कि आप ने जैसे कांट्रेक्ट कर्मियों के लिए कमेटी बनाने केनाम पर धोखा किया, वैसे ही भाजपा अनधिकृत कालोनी के मामले में करने वाली है। एक तरफ तो आप केनेता उपराज्यपाल को सरकार भंग नहीं करने की चिट्ठी दे आए तो अब चुनाव केलिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का नाटक कर रहे हैं।

सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति भी रोक दी गई है। हारून यूसुफ ने कहा बिजली लोड के नाम पर अधिक बिल वसूले जा रहे हैँ। जो टावर तीन दिन में ठीक होने चाहिए थे उसके नाम पर बिजली कटौती चल रही है।

मुकेश शर्मा ने कहा है कि 1600 करोड़ रुपये के लागत से शुरू यमुना सफाई के लिए इंटरसेप्टर डालने का काम बंद है। पीडब्ल्यूडी केकाम रुके हैं, एससी-एसटी और अल्पसंख्यकों को वजीफा नहीं मिल रहा है।

डिजिटल इंडिया के दौर में कंप्यूटर पढ़ाई ठप
अरविंदर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया के नाम पर गांवों को इंटरनेट से जोड़ने की बात कर रहे हैं। वहीं राजधानी के स्कूलों में कंप्यूटर टीचर आठ महीने से नहीं हैं। यह कोर्स में शामिल है लेकिन पढ़ाया नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed