फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   confidential file leak case - group captain on 5 days police remand

फेसबुक पर सेक्स चैट के बदले गोपनीय दस्तावेज साझा करनेवाला ग्रुप कैप्टन पुलिस रिमांड पर

Sat, 10 Feb 2018 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
confidential file leak case - group captain on 5 days police remand
हनीट्रैप - फोटो : self

फेसबुक पर सेक्स चैट के बदले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से गोपनीय दस्तावेज साझा करने और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्हें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य महानगर दंडाधिकारी दीपक सहरावत की अदालत में पुलिस ने अरुण मारवाह को पेश किया। स्पेशल सेल ने आरोपी से पूछताछ कर लड़की बनकर चैट करने वाले आईएसआई एजेंट और साझा किए गए गोपनीय दस्तावेज का पता लगाने के लिए आरोपी के पुलिस रिमांड की मांग की। स्पेशल सेल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इससे इस मामले से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन


अदालत के समक्ष पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले अरुण मारवाह त्रिवेंद्रम गए थे। वहीं आईएसआई के खुफिया एजेंट ने लड़की बनकर फेसबुक पर उनसे दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों में लगातार फोन पर चैटिंग होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को अश्लील मैसेज भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन चली बातचीत

confidential file leak case - group captain on 5 days police remand

लड़की बने आईएसआई एजेंट ने सैक्स चैट के जरिये मारवाह को जाल में फंसा लिया। करीब 10 दिन चली बातचीत के दौरान एजेंट ने अंतरंग बातों से कैप्टन को पूरी तरह फंसाकर उनसे कई गोपनीय दस्तावेज की मांग की। मारवाह ने कुछ गोपनीय दस्तावेज उस एजेंट को मुहैया करा दिए। 

कुछ सप्ताह बाद एयरफोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी को मारवाह की इस हरकत के बारे में जानकारी मिली। अधिकारी ने उन पर एक आंतरिक जांच बैठा दी। जांच के दौरान अरुण मारवाह की जासूसी में संलिप्तता पाए जाने के बाद एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से इसकी शिकायत की।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि भारतीय सेना के किसी अफसर को खुफिया एजेंसी के हनी ट्रैप में फंसाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी साल 2015 में रंजीत केके नाम के एक एयरमैन को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed