{"_id":"5f317d25e8c8b13ca21da1f7","slug":"condition-of-misbehave-victim-admitted-in-aiims-is-very-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता की हालत बेहद गंभीर, 24 घंटे डॉक्टरो की निगरानी में है बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता की हालत बेहद गंभीर, 24 घंटे डॉक्टरो की निगरानी में है बच्ची
Mon, 10 Aug 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में भर्ती 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की हालत इस समय बेहद गंभीर है। बच्ची 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में है। उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है और वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची गम्भीर हालत में है। उसे लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ रहा है। शुक्रवार को उसे न्यूरो आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन इस समय उसकी हालत ऐसी नहीं है कि सर्जरी की जा सके। बच्ची 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उसे ठीक करने के लिए डॉक्टरों की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि सिर की सूजन कुछ कम हुई है, लेकिन हालत इतनी गंभीर है कि सर्जरी नहीं हो पा रही है। बच्ची के सिर में चोट के गंभीर निशान हैं। इन्ही के कारण उसकी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में बीते मंगलवार को घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था।