फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Computer Science student of Indraprastha Institute of Information Technology Delhi got a package of 1.84 crores

IIIT Delhi: कंप्यूटर साइंस के छात्र को 1.84 करोड़ का पैकेज, 98.10 फीसदी विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
सार

आईआईआईटी दिल्ली के कंप्यूटर साइंस के छात्र ने 1.84 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है। वहीं, विश्वविद्यालय के 98.10 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। आईआईआईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के महाप्रबंधक रश्मिल मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों ने संस्थान का नाम रोशन किया है और हमें विश्वास है कि जूनियर बैच भी इसी परंपरा को बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
Computer Science student of Indraprastha Institute of Information Technology Delhi got a package of 1.84 crores
IIIT Delhi

विस्तार

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) दिल्ली के कंप्यूटर साइंस के छात्र ने 1.84 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी ने यह ऑफर विदेश के लिए दिया है। इसके साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी लाखों रुपये का पैकेज मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस बार प्लेसमेंट की दर 98.10 फीसदी रही। वहीं, औसतन 19.72 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। भारतीय कंपनियों की तुलना में विदेशी कंपनियों के पैकेज ज्यादा आकर्षक थे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि देश में प्लेसमेंट के लिए अधिकतम 47 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया गया है, जबकि विदेश में प्लेसमेंट के लिए अधिकतम 183.94 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया गया। इसके बाद दूसरे स्थान पर 54.83 लाख का ऑफर दिया गया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग बैच के लिए औसत पैकेज 24.34 लाख रुपये रहा है।
विज्ञापन


आईआईआईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के महाप्रबंधक रश्मिल मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों ने संस्थान का नाम रोशन किया है और हमें विश्वास है कि जूनियर बैच भी इसी परंपरा को बनाए रखेंगे।  संस्थान जुलाई के दूसरे सप्ताह से अगस्त के अंत तक 2023 में स्नातक करने वाले सभी बैचों के लिए भी प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराएगा। नियुक्ति करने वाली कंपनियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस साल प्लेसमेंट तीन मोड में किया गया था, जिसमें फिजिकल, हाइब्रिड और वर्चुअल मोड शामिल थे। आईआईआईटी दिल्ली के कैंपस में देश-विदेश की 140 कंपनियां पहुंचीं। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, लिंक्डइन, क्वालकोम, अमेरिकन एक्सप्रेस, डब्ल्यूडीसी, एचआरटी यूएसए जैसी  कंपनियां मौजूद थीं। आईआईआईटी के मुताबिक, प्री-फाइनल बैच से स्नातक करने वालों विद्यार्थियों के लिए संस्थान इंटर्नशिप के 246 ऑफर लेकर आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड जारी 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। पहले सत्र की परीक्षा 23 जून से 29 जून के बीच दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी। एनटीए की सीनियर डायरेक्टर एग्जाम डॉ. साधना पराशर की ओर से मंगलवार को विद्यार्थियों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। 501 शहरों और देश के बाहर 22 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 23 जून, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून को होगी। यदि किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है तो फिर 011-40759000 पर फोन करके मदद मांग सकते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed