फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Complaints coming to CM window becoming problem for officers

सीएम को मिल रही अजब शिकायतें, बढ़ी परेशानी

Wed, 22 Jul 2015 12:16 PM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jul 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
Complaints coming to CM window becoming problem for officers

फरीदाबाद में वैसे तो सीएम विंडो लोगों की समस्याओं के निदान के लिए खोली गई है लेकिन अब यहां अजीबो-गरीब शिकायतें आने लगी हैं।

विज्ञापन


कोई भैस चोरी हो जाने के बाद सरकार से आर्थिक सहायता मांगता है तो कोई पंच-सरपंचों के लिए योग्यता निर्धारित करने का सरकार को सुझाव देता है।

अधिकारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि इस तरह की शिकायतों को किसके पास भेजा जाए और उसका जवाब क्या दिया जाए। ऐसी ही एक शिकायत आयी है जिसमें शिकायतकर्ता ने डॉक्टर पर अपने दांत का गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सेक्टर-30 निवासी नीरज सिंह ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा है कि उसके दांतों में ठंडा पानी लगता था। इसके इलाज के लिए वह डॉ. राजीव अरोड़ा के क्लीनिक पर गया। डॉक्टर ने दर्द का कारण दाड़ बताते हुए उसे निकाल दी। लेकिन दांतों में ठंडा पानी लगना फिर भी बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


दोबारा जाने पर उन्होंने टूथपेस्ट लिख दिया और दांतों की सफाई कराने की बात कही। जब मैने पूछा कि जब पेस्ट से सही हो जाता तो दाड़ क्यों निकाली, इसका जवाब डॉक्टर नहीं दे पाए। उन्होंने मेरे दांत का गलत इलाज किया जिसके कारण दाड़ खोनी पड़ी। यह शरीर का ऐसा अंग है जिसे मैं दोबारा नहीं पा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं सुनी बात
-शिकायतकर्ता का कहना है कि वह इसकी शिकायत लेकर सेक्टर-28 चौकी गया था। पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने के  लिए कहा तो उसने मना कर दिया। ऐसे में हमें कहां न्याय मिलेगा। उसने मुख्यमंत्री से उक्त डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि डॉक्टर से दोबारा ऐसी गलती न हो।

आर्थिक मदद के लिए नहीं है प्रावधान
-गांव सीही निवासी महिला सुरेश द्वारा चोरी हुई भैंस खरीदने के लिए राज्य सरकार से मांगी गई आर्थिक सहायता के मामले में जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने मुख्यमंत्री को जवाब भेजा है। सीएम को भेजी रिपोर्ट में सोसायटी ने कहा है कि शिकायतकर्ता को बुलाकर उससे पूरे मामले की जानकारी ली गई। लेकिन रेडक्रॉस की ओर से ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत उसे आर्थिक सहायता दी जा सके।


-सीएम विंडो की शुरूआत लोगों की समस्याओं के निदान के लिए की गई है न की सुझाव देने के लिए। लोगों को ऐसी अजीबो-गरीब शिकायत देने से बचना चाहिए। इससे प्रशासन के  समय का नुकसान होता है। -गौरव अंतिल, सीटीएम एवं नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed