{"_id":"6afc63d0f7da864c9b073311","slug":"complaints-can-now-be-filed-with-the-womens-commission-via-whatsapp-a-new-number-has-been-issued-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163705-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला आयोग में अब व्हाट्सएप से दर्ज करा सकेंगी शिकायत, नया नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला आयोग में अब व्हाट्सएप से दर्ज करा सकेंगी शिकायत, नया नंबर जारी
विज्ञापन
लिखित शिकायत भेजने के लिए शुरू की गई सुविधा, घर बैठे आयोग तक पहुंचा सकेंगी अपनी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आयोग ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। इसके तहत महिलाएं अब व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी लिखित शिकायत सीधे आयोग को भेज सकेंगी। इसके लिए आयोग ने 9217722609 नंबर जारी किया है।
दिल्ली महिला आयोग की सदस्य मालती वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए एक आसान और सुलभ माध्यम उपलब्ध कराना है। अब महिलाएं अपनी समस्या और शिकायत लिखित रूप में व्हाट्सएप पर भेज सकती हैं। इससे उन महिलाओं को विशेष सहूलियत मिलेगी, जो किसी कारणवश आयोग के कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं।
उन्होंने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव या कार्यालय तक पहुंचने में होने वाली परेशानी के कारण महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाती हैं। ऐसे में व्हाट्सएप की यह सुविधा उन्हें सीधे आयोग तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर देगी। आयोग की इस पहल से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है।