{"_id":"fa8c85cb068253d686d8160fcaf87a2f","slug":"complaint-of-obscene-beaten-by-accused-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो पिटता रहा और पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो पिटता रहा और पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में दादरी के रेलवे रोड़ पुलिस चौकी पर शिकायत करने पहुंचे युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी। चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मचारी खडे तमाशा देखते रहे। युवक एक ऑटो चालक के अश्लील गाने चलाने की शिकायत लेकर चौकी पर गया था। चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसको धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड़ स्थित ब्रहमपुरी निवासी जयप्रकाश पुत्र जयकरण शर्मा एवं रेलवे रोड़ निवासी सोनू शर्मा पुत्र आसाराम शर्मा दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले रेल पकडने के लिए ऑटो में सवार होकर स्टेशन के लिए जा रहे थे। इसी बीच चालक ने ऑटो में तेज आवाज के साथ कुछ अश्लील गाने चला दिए।
ऑटो में कुछ महिलाएं भी सवार थी। जिसे लेकर जयप्रकाश एवं सोनू ने ऑटो चालक से गानों को बंद करने के लिए कहा। ऑटो चालक उनसे अभद्रता करने पर उतर आया। ऐसे में दोनों ऑटो चालक को लेकर रेलवे रोड़ चौकी पहुंच गए। इसी बीच ऑटो चालक ने फोन करके कुछ दबंग लोगों को भी चौकी पर बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने आने के साथ चौकी में शिकायत लेकर आए सोनू के साथ मारपीट कर दी। चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मी खडे मूकदर्शक बने रहे। मारपीट कर दबंग फरार हो गए।
इस दौरान पीड़ित सोनू ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो चौकी प्रभारी ने उन्हें धमकाते हुए भगा दिया। मामले को लेकर दैनिक यात्री संघ आंदोलन की तैयारी में है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दादरी अनुराग सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।