{"_id":"5ad752d24f1c1b87098b523c","slug":"complaint-of-negligence-against-the-doctors-of-max-hospital-reached-to-dmc","type":"story","status":"publish","title_hn":" मामला मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही का , डीएमसी पहुंची शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही का , डीएमसी पहुंची शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के पटपडग़ंज स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) को एक महिला ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत में महिला ने इलाज सही से न होने की बात करते हुए वरिष्ठ डॉक्टर पर भी गंभीर आरोप खड़े किए हैं। इस शिकायत पर डीएमसी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक कमेटी का गठन कर जल्द ही दोनों पक्षों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि 31 वर्षीय रजनी का आरोप है कि गॉल ब्लाडर में पथरी की परेशानी को लेकर वे मैक्स अस्पताल में 28 फरवरी को भर्ती हुई थीं। एक मार्च को ऑपरेशन किया। लेकिन इसके बाद पेट में दर्द होने लगा। दोबारा जांच कराने पर पता चला कि डॉक्टरों ने एक नली को ही काट दिया है। जिसके चलते शरीर में संक्रमण फैल गया। इसके बाद उन्होंने एम्स में अपना इलाज कराया था।
विज्ञापन
इस मामले में मैक्स प्रबंधन पहले ही महिला मरीज के आरोपों का खंडन कर चुका है। इनका कहना है कि महिला को कॉमन बाइल डक्ट (सीबीडी) में पथरी थी। मरीज को दर्द पैनक्रियाज में संक्रमण से हुआ। तीन दिन आईसीयू में रखने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार मिलने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल का कहना है कि तीन सप्ताह बाद मरीज को दोबारा अस्पताल बुलाया था। लेकिन मरीज नहीं पहुंची।
विज्ञापन